झालावाड़

Jhalawar Police 22 माह से फरार कांस्टेबल को आखिर पुलिस ने दबोच ही लिया

Jhalawar Police झालावाड़ एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

less than 1 minute read
Jhalawar Police 22 माह से फरार कांस्टेबल को आखिर पुलिस ने दबोच ही लिया

झालावाड़ .मनोहरथाना. Jhalawar Police पुलिस उप अधीक्षक ने मारपीट मामले में 22 माह से फरार चल रहे पुलिस कांस्टेबल को जावर पुलिस के माध्यम से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उप अधीक्षक कैलाश चंद ने बताया कि जावर कस्बा निवासी कांस्टेबल विनोद कुमार मारपीट के मुकदमे में 22 माह से फरार चल रहा था। इसे जावर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया। इसके विरुद्ध जावर थाने में जावर निवासी महेन्द उर्फ बंटी कहार की ओर से मारपीट का मामला दर्ज कराया था। उस समय विनोद कुमार पुलिस लाइन झालावाड़ में तैनात था। मुकदमा दर्ज होने के समय से 22 माह से फरार चल रहा था। सूचना मिली थी कि वह जावर आया है। इस पर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा।

रीछवा वनपाल भी गिरफ्तार
रीछवा. एसीबी टीम झालावाड़ के द्वारा बकानी रेंजर मुरली मनोहर शर्मा की गिरफ्तारी के बाद रिश्वत मांगने के मामले में रीछवा वन नाके के वनपाल जगदीश चंद माली की भी लिप्तता पाए जाने पर गिरफ्तार कर लिया। परिवादी रीछवा निवासी अलादीन थाना बकानी की शिकायत पर शुक्रवार को झालावाड़ एसीबी टीम ने मुरली मनोहर शर्मा रेंजर बकानी को 5000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था। आरोपी मुरली मनोहर शर्मा से एसीबी कार्यालय झालावाड़ में पूछताछ करने एवं मोबाइल पर रिश्वत लेनदेन की वार्ता को एसीबी कार्यालय झालावाड़ में कम्प्यूटर में सुनने के बाद जगदीश चन्द माली वनपाल वन नाका रीछवा थाना बकानी की भी रिश्वत मांगने की संलिप्तता पाईं गई। इसके बाद झालावाड़ एसीबी टीम ने जगदीश चन्द सुमन वनपाल वन नाका रीछवा को भी गिरफ्तार कर लिया।

Published on:
07 Mar 2022 03:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर