5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भगवान पाश्र्वनाथ का किया अभिषेक…

दिगम्बर जैन समाज का आयोजन....

2 min read
Google source verification
jhalarapatan

झालरापाटन नगर के समीपवर्ती मध्यप्रदेश के सुसनेर के त्रिमूर्ति मंदिर में मंडल विधान का पूजन।

झालरापाटन. नगर के समीपवर्ती मध्यप्रदेश के सुसनेर में सकल दिगंबर जैन समाज के द्वारा आयोजित पाषाण से परमात्मा बनाने की महायात्रा के आठ दिवसीय महोत्सव पंचकल्याणक दूसरे दिन शुक्रवार सुबह आचार्य श्रीदर्शन सागर महाराज के सानिध्य में त्रिमूर्ति मंदिर में इन्द्र इंद्राणीयों द्वारा मंडल विधान का पूजन किया।
आयोजन के लिए बनाई वेदी में विराजित भगवान पाश्र्वनाथ का अभिषेक शांतिधारा, नित्य नियम पूजन कर सकली करण, इंद्र प्रतिष्ठा व मण्डप प्रतिष्ठा की क्रिया की। प्रतिष्ठाचार्य नरेश जैन कांसल, पण्डित पवन जैन मुरैना, शांतिलाल जैन आगर व नितिन झंझरी इंदौर द्वारा संगीतमय तरीके से नान्दी विधान, वास्तु विधान व समवशरण विधान का कराया। आकर्षक रंगोली से बने विधान की रचना पर इंद्रों द्वारा अघ्र्य समर्पित किए। रात्रि में शास्त्र प्रवचन व महाआरती का आयोजन हुआ।
आयोजन के तीसरे दिन शनिवार की रात्रि में पंच कल्याण का पहला कल्याणक गर्भ कल्याण होगा। इस दौरान रात्रि में माता मरुदेवी के सोलह स्वप्नों का चित्रण किया जाएगा। तीर्थंकर आदिकुमार माता मरुदेवी के गर्भ में आएंगे। माता की सेवा होगी। इन्द्र दरबार सजेगा, इंद्रों द्वारा तत्व चर्चा की जाएगी। कुबेर रत्नों की वर्षा करेंगे। माता मरुदेवी की गोद भराई की रस्म होगी। राजा नाभिराय का दरबार में राज व्यवस्था पर चर्चा होगी तथा नृत्य व अष्ट व छप्पन कुमारियों द्वारा भेंट लाई जाएगी। इन सब कार्यक्रमों के मंचन के लिए इंद्रों को बाहर के कलाकारों द्वारा रिहर्सल कराई जा रही है।
आयोजन के दौरान 28 जनवरी की रात्रि में श्रीदर्शन सागर दिगम्बर जैन ज्ञान मंदिर स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके लिए स्कूली छत्रों द्वारा पूर्वाभियास की जा रहा है। संस्था के कोषाध्यक्ष अशोक जैन मामा ने बताया कि आयोजन में करीब 100 बच्चों द्वारा अलग-अलग 10 कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। जिसमें स्वच्छता अभियानए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मोबाइल के दुष्प्रभाव के संदेश देने वाले नाटक तथा राष्ट्र भक्ति व धार्मिक गीतों पर नृत्य किया जाएगा। इसका पूर्वाभ्यास पिछले 15 दिनों से की जा रही है।


बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग