अकलेरा (झालावाड़). भीलवाड़ा में नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म और हत्या से लोगों में रोष व्याप्त है। वहीं अकलेरा में नाबालिग 31 जुलाई को घर से लापता हो गई। इसकी 1 अगस्त को थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई, लेकिन पुलिस इसे तलाश नहीं पाई। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। इस घटना क्रम को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और सख्त कार्रवाई की मांग की।
विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष राम लाल गुर्जर, बजरंग दल जिला संयोजक कालू लाल मीणा, जिला गोरक्षा प्रमुख राकेश राव, संपत राज गुर्जर, महेश शर्मा परमानंद गुर्जर, भाजपा पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा, जसवंत गुर्जर, अर्जुन गुर्जर ,प्रखण्ड अध्यक्ष भूरालाल मांगटा ,मंत्री खेमराज लक्षकार, प्रखण्ड उपाध्यक्ष राजेन्द्र जेन, संयोजक रणजीत मीणा,फूलचंद सेन,मनोज कटारिया,विशाल राव,विनोद मीणा, जगदीश पारेता, पिंकू शर्मा,निकलेश तंवर राणा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
असनावर. कस्बे के उपखंड कार्यालय में सोमवार को भीलवाड़ा में एक किशोरी के साथ हुई बर्बर वारदात के बाद कोयला भट्टी में जलाकर हत्या करने को लेकर सर्व समाज ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन कर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि वारदात का शिकार हुई भीलवाड़ा जिले की किशोरी तोला गुर्जर को न्याय दिलाते हुए आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई जाए।
बकानी. विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व देव सेना के कार्यकर्ताओ ने तहसीलदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। इसमें बजरंग दल प्रखंड सायोजक संदीप प्रजापति ने बताया की बहन तोला गुर्जर हत्याकांड की न्यायिक जांच फास्ट्रेक न्यायालय में हो, व हत्यारों को फांसी तथा परिवार को उचित मुआवजा मिले। विश्व हिंदू परिषद प्रखंड उपाध्यक्ष रामबाबू कुशवाहा ने बताया की परिवार को 1 करोड़ रु मुआवजा व एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिले। बजरंग दल प्रखंड सह संयोजक राजेंद्र गुजर , प्रकाश गूजर बकानी नगर अध्यक्ष श्याम कुशवाह नगर मंत्री शिवम गुप्ता , देव सेना संभागीय अध्यक्ष बद्री पायलेट , सरपंच भगवान सिंह गुर्जर , बलवंत सिंह गुर्जर सरपंच , दयाराम गुर्जर सुलिपुरी सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।