13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jhalawar: ‘पति और सास ने मारपीट करके बहू का किया मर्डर और बता दी आत्महत्या…’, थाने में पहुंचकर रोते-रोते बोला पिता

Rajasthan Crime News: 20 वर्षीय विवाहिता ने घर के बाहर फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता ने हत्या की आशंका जताई।

2 min read
Google source verification
Suicide Case

मनोहरथाना राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी के बाहर पोस्टमार्टम के लिए एकत्र परिजनॉ से बयान लेते हुए उपखण्ड अधिकारी (फोटो: पत्रिका)

Married Woman Suspicious Death: झालावाड़ जिले के दांगीपुरा थाना क्षेत्र के गुवाड़ी गांव में एक 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव रविवार सुबह उसके घर के बाहर फंदे से लटका मिला। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मृतका के पिता ने पति और सास पर हत्या का आरोप लगाया है।

सुबह मिली सूचना, मौके पर पहुंचे परिजन

थाना अधिकारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार सुबह सूचना मिली कि गुवाड़ी गांव निवासी निया बाई (20), पत्नी विष्णु तंवर, घर के बाहर दीवार पर साफी से फंदा लगाकर लटकी हुई है। बताया जा रहा है कि महिला रात से ही फंदे पर लटकी हुई थी। सुबह करीब 7 बजे पति विष्णु तंवर ने इस घटना की सूचना मृतका के काका को दी।

सूचना मिलने पर मध्य प्रदेश के कालीपीठ थाना क्षेत्र के पाडली गांव से मृतका के पिता भूरालाल तंवर और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

पिता ने लगाया हत्या का आरोप

मृतका के पिता भूरालाल तंवर ने थाने पहुंचकर रोते हुए आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ ससुराल में अक्सर विवाद होता था। पति और सास दोनों उसके साथ मारपीट करते थे। उन्होंने आशंका जताई कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसे मारकर फंदे पर लटकाया गया है ताकि मामला आत्महत्या जैसा लगे।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मनोहरथाना के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां पुलिस और उपखंड अधिकारी पुष्कर मित्तल की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए।

संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए महिला डॉक्टर और दो पुरुष डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग