6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रशासन ने फटाखा बाजार के लिए जगह आरक्षित कर दी, लेकिन परमिशन नही ली

व्यापारी परेशान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Jitendra Jaikey

•

Updated: 24 Oct 2019, 7:40 PM IST

The administration reserved a place for the fire cracker market, but d

प्रशासन ने फटाखा बाजार के लिए जगह आरक्षित कर दी, लेकिन परमिशन नही ली

प्रशासन ने फटाखा बाजार के लिए जगह आरक्षित कर दी, लेकिन परमिशन नही ली, व्यापारी परेशान
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. जिला प्रशासन ने शहर में दीपावली पर फटाखा बाजार आरक्षित कर दिया। लेकिन जिस जगह बाजार लगाने के लिए व्यापारियों को पत्र दिए उस स्थान पर गुरुवार शाम तक परमिशन नही ली गई इससे दुकान लगाने पहुंचे दुकान दार परेशान हुए। वहीं दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन मात्र जगह उपलब्ध करा देता है बाकी सुरक्षा के उपकरण प्रर्याप्त नही हो पाते है। गत वर्ष दुकानदारों ने आरक्षित स्थान की जगह बाजार में अलग अलग जगह फटाखों की दुकानें लगाई थी। इस वर्ष प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से शहर के राधारमण मंदिर मैदान में फटाखा बाजार आरक्षित कर दिया। गुरुवार को वहां जब दुकानें लगाने पहुंचे दुकानदार शम्भू लोधा, ताराचंद, महेंद्र जोशी, गोयल, पवन व पदम गौड़ सहित दर्जनो दुकानदारों ने बताया कि यहां तो मैदान में कुछ भी तैयारी नही है। जब टेंंट वाले से सम्पर्क किया तो उसने कहा कि अभी तक मैदान की परमिशन नही ली गई है इसलिए टेंट व दुकानें नही लगेगी। दुकानदारों ने बताया कि गुरुवार को अगर मैदान में दुकानें लग जाती तो त्यौहारी हाट होने से ग्रामीण लोगों के आने से उनकी अच्छी बिक्री हो सकती थी। सुबह धन तेरस पर कैसे दुकान लग पाएगी यहीं चिंता है।
-सुरक्षा के लिए आरक्षित बाजार जरुरी
शहर में फटाखों की बिक्री खतरे से भरी होती है। दुकानदार अपनी दुकानों में व शहर के बीच में फटाखे बेचना चाहते है जेा सुरक्षा की दृष्टि से ठीक नही होता है। अनहोनी की स्थिति में दमकल भी समय पर नही पहुंच पाती है। फटाखा बाजार में दमकल व अन्य सुरक्षा के उपकरण हर दुकान पर उपलब्ध रहते है।
-70 दुकानों को दिए लाइसेंस
जिला प्रशासन की ओर से फटाखा बाजार में 70 दुकान के लिए व्यापारियों को लाइसेंस दिए गए। उपखंड़ अधिकारी मनीषा तिवारी ने बताया कि शहर में आरक्षित किए गए फटाखा बाजार में 70 दुकानों को लाइसेंस जारी किए गए है। फटाखा बाजार के अलावा अन्य जगह व अन्य दुकानों पर अगर आतिशबाजी बेचते हुए कोई पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-अभी तक कोई परमिशन नहीं है
इस सम्बंध में राधारमण मांगलिक सार्वजनिक ट्रस्ट के सचिव मनोज शर्मा ने बताया कि गुरुवार शाम तक मैदान की परमिशन के लिए कोई सूचना नही मिल पाई है।
-उपखंड़ अधिकारी से की जाएगी जानकारी
इस सम्बंध में जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने बताया कि प्रशासन की ओर से अभी तक मैदान की परमिशन क्यो नही ली गई इस बारे में उपखंड़ अधिकारी से जानकारी लेकर देखते है।