2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Food Security….रसद विभाग की राशन डीलर पर दरियादिली

कागजों में 480 क्विंटल गेहूं, नवम्बर में एक भी कार्डधारक ने नहीं लिया गेहूं

2 min read
Google source verification
Food Security....रसद विभाग की राशन डीलर पर दरियादिली

Food Security....रसद विभाग की राशन डीलर पर दरियादिली

झालावाड़. खाद्य सुरक्षा के पात्र लोग सस्ता गेहूं लेने के लिए राशन की दुकानों पर चक्कर लगाते रहते हैं, लेकिन उनको खाद्यान्न नहीं मिल रहा है। जबकि झालावाड़ जिले में एक अनूठा ही मामला सामने आया हैं, जिसमें राशन डीलर के यहां एक भी खाद्य सुरक्षा कार्डधारक गेहूं लेने नहीं पहुंचा। राशन डीलर ने अपने ही नाम से 15 किलो गेहूं उठा लिया है। जबकि नियमानुसार राशन डीलर खाद्य सुरक्षा के लिए पात्र नहीं है। रसद विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद भी दबाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे विभाग के अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
जिले की मनोहरथाना क्षेत्र की मनसर ग्राम पंचायत के राशन डीलर कमलेश कुमार की उचित मूल्य की दुकान पर नवम्बर माह में एक भी कार्ड धारक गेहूं लेने नहीं आया। इस पर राशन डीलर ने ही अपने नाम से 15 किलो उठा लिया है। यह सब रसद विभाग के रिकॉर्ड में इन्द्राज है। प्रदेश में संभवत: यह पहला मामला है जिसमें पूरे माह में एक भी व्यक्ति गेहूं लेने नहीं पहुंचा और खुद बांटने वाला ही गेहूं उठा लिया। यानी राशन डीलर ने ही गेहूं उठा लिया है।
गेहूं का स्टॉक 480 क्विंटल
मनसर के इस राशन डीलर पर रसद विभाग के अधिकारियों ने दिल खोलकर दरियादिली दिखाई है। भले ही डीलर के यहां गेहूं लेने के लिए एक भी व्यक्ति नहीं आ रहा है, लेकिन रसद विभाग आंखें मूंदकर खाद्यान्न आवंटित करते रहे। रसद विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक 480 क्विंटल से अधिक गेहूं अंकित है। हालांकि अभी तक रसद विभाग की ओर से स्टॉक की जांच तक नहीं की गई है। सत्यापन के बाद ही स्टॉक की वस्तुस्थिति का पता चलेगा।
बचते रहे अधिकारी
राशन डीलर कमलेश कुमार के यहां नवम्बर माह में गेहूं का वितरण नहीं होने तथा रसद विभाग की ओर से कार्रवाई के संबंधित में विभाग के प्रवर्तन अधिकारी तेजसिंह से बात की तो उन्होंने पूरा मामला सुनने के बाद कहां कि मनोहरथाना क्षेत्र में मेरे कार्य क्षेत्र में नहीं आता है। निरीक्षक विनोद कुमार से बात करें। निरीक्षक ने इ स संबंध में बात करने का प्रयास किया तो उन्होंने मोबाइल नहीं उठाया। उधर राशन डीलर कमलेश कुमार भी इस बारे में कुछ भी बताने को तैयार नहीं था।

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग