
महंगाई के दौर में मध्यम वर्ग हुआ है सबसे ज्यादा प्रभावित…
झालावाड़.महंगाई के बीच लोगों को एक और झटका लगा है। सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर 50 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। खास बात यह है कि इस बोझ से गरीब भी नहीं बचे हैं। उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले सिलेंडर के भी दाम बढ़ा दिए गए हैं। सरकार ने एक साल पहले करीब 100 रुपए की राहत दाम कम करके दी थी। लेकिन, एक साल बाद ही 50 रुपए फिर बढ़ा दिए गए। गैस सिलेंडर की बात करें तो इससे पहले वर्ष 2023 में दामों में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। हालांकि पेट्रोलियम मंत्री ने कहा है कि गैस की कीमतों की हर 15 दिन में समीक्षा की जाएगी। यदि दुनिया में तेल और गैस के दाम बढ़ेंगे या घटेंगे तो उसका असर यहां भी दिखेगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि कीमतें बाजार के हिसाब से तय होती हैं। रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोतरी होने से मध्यमवर्गीय परिवारों में खर्चा बढऩे की चिंता सताने लगी है। महिलाओं ने महंगाई के दौर में इसे आर्थिक भार बढ़ाने वाला बताया। उनका कहना है कि सब्जी व मसालों के दाम पहले ही बढ़े हुए थे। गैस सिलेंडर का भार और बढ़ गया।
गैस सिलेंडर की कीमत एक समय में 1100 रुपए से ज्यादा हो गई थी। मार्च 2023 में केंद्र सरकार ने बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा देते हुए अचानक गैस सिलेंडर के दाम 200 रुपए कम कर दिए थे। ऐसे में सिलेंडर के दाम 1134 रुपए से कम होकर 934 रुपए हो गए थे। उस समय गैस एजेंसी संचालकों को स्टॉक पर भारी घाटा उठाना पड़ा था।
नवम्बर 2020
मार्च 2022
मई 2022
जून 2022
नवम्बर 2022
मार्च 2023
सितम्बर 2023
मार्च 2024
अप्रेल 2025
डबल इंजन की सरकार में महंगाई से आमजन परेशान है। सबसे ज्यादा प्रभावित मध्यम वर्गीय परिवार है। गैस सिलेंडर हर घर की जरुरत है। इस पर 50 रुपए कीमत बढ़ाना पूरी तरह से अनुचित है। सरकार को इस निर्णय पर फिर से विचार करना चाहिए।
सरकार चयनित वर्ग को सब्सिडी और सुविधा देती रही है। लेकिन मध्यम वर्ग हमेशा आहत होता है। जिसे न तो सब्सिडी मिलती है और न ही और कोई लाभ। सिलेंडर महंगा होना परेशान करेगा।
झालावाड़ महंगाई लगातार बढ़ रही है। रसोई का बजट पहले 3-4 हजार रुपए महीना हुआ करता था। वह अब 10-12 हजार रुपए है। ऐसे में गैस सिलेंडर के दाम बढऩा मध्यम वर्ग पर बोझ डालने वाला है।
करीब ढाई साल बाद बढ़ी दरें- सिलेंडर की कीमत करीब ढ़ाई साल बाद बढ़ी है। हालांकि पूर्व में ऊंचाई पर जा चुकी कीमतों की तुलना में अब भी कीमत कम ही है। गैस सिलेंडर पर 50 रुपए बढ़ाए गए है। उज्ज्वला सिलेंडर पहले 529 का था, अब 579 का मिलेगा।
Published on:
15 Apr 2025 11:14 am

बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
