
डग व चौमहला कस्बे में गुरुवार को फर्जी पुलिसकर्मी बनकर दो किसानों से नकदी लूट ली। पहली वारदात डग कस्बे में हुई। यहां लुहार दरवाजे के सामने रोड पर दो बाइक सवारों ने पुलिसकर्मी बताकर किसान से 39 हजार 700 रुपए लूट लिए। पुलिस के अनुसार चायड़ा निवासी किसान शिवसिंह बच्चे की फीस के पैसे जमा करने एवं खरीदी करने डग आया था। वहीं दूसरी वारदात चौमहला कस्बे में हुई। क्षेत्र के चरूड़ी गांव निवासी दुला पुत्र कुशाल मेहर गुरुवार को मंडी में गेहूं बेचने आया था। वह एक लाख पांच हजार रुपए के गेहूं बेच कर बस स्टैंड रोड के समीप खड़ा था। जैसे ही किसान ने जेब में रखे रुपए दिखाए तो 50 हजार रुपए की गड्डी छीन कर फरार हो गए।
डग व चौमहला कस्बे में गुरुवार को फर्जी पुलिसकर्मी बनकर दो किसानों से नकदी लूट ली। पुलिस के अनुसार डग कस्बेे के लुहार दरवाजे के सामने रोड पर दो बाइक सवारों ने पुलिसकर्मी बताकर किसान से 39 हजार 700 रुपए लूट लिए। पुलिस के अनुसार चायड़ा निवासी किसान शिवसिंह बच्चे की फीस के पैसे जमा करने एवं खरीदी करने डग आया था। इस दौरान लोहार गेट के पास फिल्मी स्टाइल में अज्ञात 2 बाइक सवार ने अपने आप को पुलिसकर्मी बताकर बैग चेक करने लगे। इसके बाद मौका देख कर बैग से 39 हजार 700 रुपए निकाल कर फरार हो गए।
वहीं चौमहला कृषि उपज मंडी में गेहूं बेचने आए किसान से नकली पुलिस बन कर 50 हजार रुपए लेकर आरोपी फरार हो गए।
थाना प्रभारी अमरनाथ जोगी ने बताया कि क्षेत्र के चरूड़ी गांव निवासी दुला पुत्र कुशाल मेहर गुरुवार को मंडी में गेहूं बेचने आया था। वह एक लाख पांच हजार रुपए के गेहूं बेच कर बस स्टैंड रोड के समीप खड़ा था। इस दौरान दो अज्ञात व्यक्ति उसके पास नकली पुलिस बन कर पहुंचे तथा डरा धमका कर तलाशी ली। उन्होंने किसान से पूछा कि तुम्हारे पास क्या है, अभी चेकिंग चल रही है। उसने कहा गेहूं बेचने आया था। जैसे ही किसान ने जेब में रखे रुपए दिखाए तो 50 हजार रुपए की गड्डी छीन कर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
Updated on:
4 Apr 2025, 11:28 AM IST
Published on:
4 Apr 2025, 11:28 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.