3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SBI Bank Chori News बैंक में गए किसान के थैली से दो महिलाओं ने पार किए 80 हजार रूपए

  -किसान बैंक में जाएं तो सतर्क रहें - जिले में पूर्व में भी हो चुकी है कई घटनाएं

2 min read
Google source verification
Two women crossed 80 thousand rupees from the bag of the farmer who went to the bank

बैंक में गए किसान के थैली से दो महिलाओं ने पार किए 80 हजार रूपए

झालावाड़.शहर के सिटी फोर लेन स्थित एसबीआई बैंक में फसल बीमा के पैसे निकालने आए एक किसान के थैले से दो अज्ञात महिलाओं ने 80 हजार रुपए पार कर लिए।
सीआई बलवीर सिंह ने बताया कि दिवलखेडा निवासी बुजुर्ग किसान माणकचन्द पाटीदार उम्र 70 वर्ष एसबीआई बैंक में फसल बीमा के पैसे निकलवाने आया था। बीमा के 80 हजार रुपए निकवालने के बाद उसका पुत्र दिनेश और ग्रामीण ओमप्रकाश दोनों केसीसी की पलटी करवाने के लिए शाखा प्रबन्धक के पास चले गए। बुुर्जुग को अंदर परिसर में ही बैंच पर बिठा दिया। इतने में दो महिलाएं आई और बुर्जुग के खुले थैले में रखे 80 हजार रुपए पार कर ले गई। इसकी रिपोर्ट कोवाली थाने में दर्ज करवाई गई है।
भारतीय किसान संघ दिवलखेडा अध्यक्ष भैरुलाल पाटीदार ने बताया कि बुजुर्ग किसान बैंक अपने पुत्र के साथ बैंक गया था, इसी दौरान दो अज्ञात महिलाओं ने धोखे से थैले में रखे 80 हजार रुपए निकाल लिए। किसान का सिटी फोर लेनस्थित बैंक में 5 लाख का किसान क्रेडिट कार्ड ले रखा है, जिसकी पलटी करने के लिए बैंक मैनेजर से मिलने गए थे, इसी दौरान दो महिलाओं ने बुजुर्ग को चकमा देकर धोखो से 80 हजार रुपए निकाल लिए।

सीसीटीवी में आई महिलाएं-
कोतवाली पुलिस बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सीसीटीवी में दो संदिग्ध महिलाएं बैंक में नजर आ रही है। पुलिस ने उनकी पहचान व गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी है।
इससे पूर्व भी हो चुकी है घटनाएं-
बकानी, झालरापाटन,झालावाड़, रायपुर, सुनेल आदि जगह इससे पूर्व भी किसानों के इस तरह की घटनाएं हो चुकी है। झालावाड़ शहर में रायपुर क्षेत्र के एक बुजुर्ग के साथ ही भी दो वर्ष पूर्व एसबीआई बैंक से करीब 75 हजार रुपए पार हुए थे, जिसका आज तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। ऐसे में ऐसी घटनाएं पुलिस व बैंक प्रबन्धन के लिए चुनौती है। बैंकों में सुरक्षा गार्ड होने के बाद भी इस तरह की घटनाएं होना सवालिया निशान खडेे कर रही है।

Story Loader