
झालावाड़ | झालावाड़ के मनोहरथाना क्षेत्र के ठीकरिया ग्राम पंचायत में एक दिन पूर्व संपन्न हुए महंगाई राहत शिविर में 28 वर्षीय युवक ने शिविर प्रभारी के नाम प्रार्थना पत्र सौंप कर सुंदर व सुशील दुल्हन की मांग की।
महंगाई राहत कैंप में मुख्य अतिथि गिर्राज मीणा को ठीकरिया निवासी छोटू लाल गुर्जर पुत्र किशन गुर्जर ने प्रार्थना पत्र सौंपा। इसमें लिखा कि उसे 24 से 26 वर्ष की दुल्हन चाहिए, जो सुंदर, सुशील व सेवाभावी हो।
वह अकेला मां-बाप की सेवा नहीं कर पा रहा है। उसकी जल्द से जल्द शादी कराई जाए। प्रार्थना पत्र को देखकर गिर्राज मीणा ने माइक से ग्राम वासियों से छोटू लाल के लिए जल्द ही दुल्हन तलाश करने में सहयोग करने की अपील की।
Published on:
10 Jun 2023 04:21 pm

बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
