14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लव, सेक्स अौर धोखा का था मामला, फिर सामने आया एेसा MMS

एक युवती को उसकी बहन के देवर ने अपने प्यार के जाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये

2 min read
Google source verification

image

Ruchi Sharma

Jan 09, 2017

Jhansi

Jhansi

झांसी. एक युवती को उसकी बहन के देवर ने अपने प्यार के जाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये। लड़के ने इस लड़की से शादी का वादा भी किया। पिछले चार सालों से दोनों के बीच यह सम्बन्ध चल रहा था। अब जब लड़के की रेलवे में नौकरी लग गई तो उसने लड़की से शादी करने से इनकार कर दिया। इतना नहीं, लड़के ने धमकी दी है कि वह उस लड़की की अश्लील क्लिपिंग सार्वजनिक कर उसे बदनाम कर देगा। झांसी के प्रेम नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली इस लड़की ने सोमवार को एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

लड़की का आरोप, धोखे से प्रेमजाल में फंसाया

सोमवार को एसएसपी कार्यालय शिकायत करने पहुंची लड़की ने बताया कि उसकी बुआ की लड़की के देवर से उसकी चार साल पहले मुलाकात हुई थी। तब उस लड़के ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। उसकी बहन ने भी वादा किया कि वह शादी करवा देगी। पीड़िता लड़की के मुताबिक एक दिन लड़के ने धोखे से उसे बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील क्लिपिंग बना ली। उस क्लिपिंग के दम पर वह लगातार उसका शोषण करता रहा। कुछ समय पहले उसकी रेलवे में नौकरी लग गई तो उसने शादी के वादे से भी इनकार कर दिया। लड़की को धमकी दी कि उसने कही किसी से बारे में कहा तो वह क्लिपिंग सार्वजनिक कर उसे बदनाम कर देगा।

Jhansi

एसएसपी से की गई कार्रवाई की मांग

पीड़िता ने झांसी के एसएसपी अखिलेश चौरसिया को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने बताया कि दोनों के बीच काफी समय से सम्बन्ध रहे हैं। लड़की उस लड़के से शादी करना चाहती है। यदि लड़का शादी के लिए सहमत नहीं होगा तो लड़की की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।