30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दद्दा के बाद इस खिलाड़ी ने किया झांसी का नाम रोशन, रियो ओलम्पिक में बने भारतीय हॉकी कोच

पांच अगस्त से ब्राजील के रियो डे जेनेरियो में शुरू हो रहे रियो ओलम्पिक में भारतीय हॉकी टीम के सहायक कोच तुषार खांडेकर हैं। चीफ कोच रोनॉल्ट अलटोमस के साथ भारतीय हॉकी टीम के सहायक कोच के रूप में एक महत्वपूर्ण भूमिका तुषार खांडेकर को सौंपी गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ankur Singh

•

Updated: 26 Jul 2016, 5:28 PM IST

tushar

tushar

झांसी। पांच अगस्त से ब्राजील के रियो डे जेनेरियो में शुरू हो रहे
रियो ओलम्पिक में भारतीय हॉकी टीम के सहायक कोच तुषार खांडेकर हैं। चीफ कोच
रोनॉल्ट अलटोमस के साथ भारतीय हॉकी टीम के सहायक कोच के रूप में एक
महत्वपूर्ण भूमिका तुषार खांडेकर को सौंपी गई है। झांसी के तुषार खांडेकर
भारतीय हॉकी टीम के फारवर्ड पोजीशन के बेहतर और मजबूत खिलाडी के तौर पर
चर्चित रहे हैं। साल 2012 में हुई लन्दन ओलम्पिक में वे भारतीय टीम का
हिस्सा थे।

झांसी, हॉकी और तुषार खांडेकर

झांसी
शहर का नाम जिन लोगों के कारण लिया जाता है उनमे एक महत्पूर्व नाम हॉकी के
जादूगर मेजर ध्यानचन्द का है। झांसी ने मेजर ध्यानचंद के बाद कई
अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाडी और ओलंपियन दिए। जमशेर खान, अब्दुल अजीज, सुबोध
खांडेकर जैसे हॉकी खिलाडियों ने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी में भारतीय टीम में
भागीदारी की। मेजर ध्यानचंद के बेटे अशोक ध्यानचंद ओलम्पिक में हिस्सेदारी
कर चुके हैं। समकालीन हॉकी में झांसी के तुषार खांडेकर के कारण झांसी का
नाम पहचाना जाता है। लन्दन ओलम्पिक टीम का हिस्सा रहे हॉकी खिलाडी तुषार
खांडेकर अब भारतीय हॉकी में नई भूमिका के साथब रियो के मैदान में उतरने जा
रहे हैं।

झांसी के लोगों में तुषार को लेकर है उत्साह

लक्ष्मण
पुरस्कार से सम्मानित ओलंपियन तुषार खांडेकर के नए रोल को लेकर झांसी के
हॉकी प्रेमियों में गजब का उत्साह है। क्रिकेट की दीवानगी के बावजूद झांसी
ऐसा शहर है जहां खेल के मैदानों पर खिलाडी हॉकी स्टिक लेकर प्रैक्टिस करते
हुए दिख जाते हैं। तुषार के चाचा और पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाडी
सुबोध खांडेकर कहते हैं कि तुषार को रियो ओलम्पिक में सहायक कोच की
जिम्मेदारी मिली है। भारतीय हॉकी टीम के चीफ कोच अलटोमस के साथ तुषार के
रोल पर लोगों की नजर रहेगी। वरिष्ठ खेल पत्रकार मुकेश त्रिपाठी कहते हैं कि
इससे पहले भारतीय हॉकी टीम के लिए कोच के रूप में मेजर ध्यानचंद को
जिम्मेदारी मिली थी। दद्दा के बाद तुषार झांसी के दूसरे खिलाडी हैं जिन्हें
यह जिम्मेदारी दी गयी है।

बड़ी खबरें

View All