आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जिले में शुक्रवार को 10 प्रत्य़ाशियों ने 13 नामांकन दाखिल किए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी बचनेश अग्रवाल ने बताया कि जिले में अब तक कुल 28 नामांकन दाखिल हो चुके हैं। अब शनिवार व सोमवार को भी नामांकन दाखिल किए जाएंगे। रविवार को अवकाश रहेगा।

झुंझुनूं में कांग्रेस प्रत्याशी ने भरा पर्चा
झुंझुनूं से कांग्रेस प्रत्याशी एवं परिवहन मंत्री बृजेन्द्र ओला ने शुक्रवार को दोपहर बाद एसडीएम कविता गोदारा के सामने अपना नामांकन दाखिल किया। उनके साथ पत्नी राजबाला ओला, पुत्र अमित ओला, पुत्रवधू आकांक्षा ओला, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह झाझडि़या व अन्य मौजूद रहे। इसके बाद बीबासर गांव में बाबा गुलाबगिरी आश्रम में जाकर आशीर्वाद लिया। इससे पहले सुबह अपने पैतृक गांव अरडावता में अपने पिता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शीशराम ओला के स्मारक पर नमन किया।
निर्दलीय ने किया नामांकन
झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र भाम्बू ने बागी होकर शुक्रवार को निर्दलीय के रूप में एसडीएम कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने सभा की, इसमें बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए। बाद में शहर में समर्थकों के साथ रैली निकाली गई। इस दौरान कई जगह भाम्बू का स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व विधानसभाध्यक्ष सुमित्रा सिंह, सलीम चौहान, सत्यदेव दडि़या, सीए मनीष अग्रवाल, अमित गोटेवाला, विपुल छक्कड़ व अन्य मौजूद रहे।