22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंडावा में ममता फिर हुई शर्मसार, नाली में पड़ा मिला 5 महीने का कन्या भ्रूण

इसका वजन छह सौ ग्राम के लगभग था। भ्रूण को फेंके हुए ज्यादा समय भी नही हुआ तथा छह से सात घ्ंटे पुराना ही है।
less than 1 minute read
Google source verification

कस्बे में के वार्ड 6 में सोमवार सुबह सौंथलिया प्याऊ के पास नाली मेें फेंका हुआ एक कन्या का भ्रूण मिला। जानकारी अनुसार सुबह पौने सात बजे के लगभग विजय मेडिकल दुकान के पास नाली में भ्रूण पड़ा हुआ था। उसक श्वान घसीट रहे थे तभी वहां पास ही चाय की दुकान वाले पवन रामगढिय़ा की नजर उस पर पड़ी तो उसने अन्य लोगों को जानकारी दी।

सूचना पर पहुंचे हैड कॉस्टेबल इंद्राजसिंह व आशीष कुमार ने घटना स्थल का मौका- मुयाअना कर भ्रूण को कब्जे में लेकर अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम करवाया। डॉ. पंकज मीणा व संजीव कुलहरी ने बताया कि कन्या का भ्रूण चार माह के बीच का है।

इसका वजन छह सौ ग्राम के लगभग था। भ्रूण को फेंके हुए ज्यादा समय भी नही हुआ तथा छह से सात घ्ंटे पुराना ही है। संजय चोपदार की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच श्ुारू की।


इनका कहना है

नाली में कन्या का भ्रूण मिला है। भ्रूण फेंकने वाले का पता नहीं चला है। पास ही एक दुकान पर सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है, जिसके फूटेज भी खंगाले जाएंगे।
-भंवरलाल कुमावत, एसएचओ थाना मंडावा