
अग्निवीर: थल सेना में भर्ती आवेदन शुरू
अग्निवीर योजना के तहत भारतीय थल सेना में विभिन्न पदों पर आवेदन लिए जा रहे हैं। इसके तहत जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, ऑफिस सहायक -(क्लर्क) / स्टोर कीपर, ट्रेडसमैन, - एनए/एनए, महिला सेना पुलिस आदि पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी से शुरू हो गई है। यह 22 मार्च तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी joinindianarmy. nic. in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। प्रभारी अधिकारी प्रबीर बिस्वाल ने बताया कि सेना भर्ती प्रक्रिया दो भागों में पूरी होगी। प्रथम भाग में कंप्यूटराइज्ड ऑनलाइन परीक्षा 22 अप्रेल से होगी। दूसरे भाग में शारीरिक दक्षता टेस्ट और मेडिकल टेस्ट किया जाएगा। चूरू, झुंझुनूं, बीकानेर, श्रीगंगानर, हनुमानगढ़, अनूपगढ़ जिलों के अभ्यर्थियों के दूसरे भाग की परीक्षा के लिए स्थान व तारीख संबंधी जानकारी झुंझुनूं सेना भर्ती कार्यालय की ओर से जारी की जाएगी।
Read More: स्कूलों में नहीं अटकेंगे वीडियो
गांवों में सरकारी काम काज अब पहले से तेज गति से होंगे। सरकारी स्कूलों की लैब में वीडियो अटक-अटक कर नहीं चलेंगे। वे शहरों की तरह तेज गति से चलेंगे। बच्चों की कम्प्यूटर की पढाई पहले से बेहतर होगी।अब जिले की हर ग्राम पंचायत के पांच सरकारी दफ्तरों में बीएसएनएल की फाइबर सेवा मिलेगी। इससे इंटरनेट की गति बढ़ेगी। खास बात है कि एक साल तक यह सेवा फ्री रहेगी। इसमें वाईफाई की सुविधा भी मिलेगी। जहां कम्प्यूटर की सुविधा नहीं है वहां मोबाइल में ज्यादा स्पीड का नेट मिलेगा। जिले के 273 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर यह सुविधा मिलेगी। अभी गांवों में केवल गांव के आईटी केन्द्र व कुछ ही दफ्तरों में नेट की सुविधा मिली हुई है।
दफ्तर जहां लगेंगे
-सरकारी उमावि स्कूल-कृषि पर्यवेक्षक कार्यालय/पशुपालन विभाग के केन्द्र
-आयुर्वेद विभाग के औषधालय-आंगनबाड़ी केन्द्र
-सरकारी चिकित्सालय
इनका कहना है
जिले की 273 ग्राम पंचायतों पर फाइबर सेवा शुरू की जाएगी। वहां के सरकारी स्कूल सहित पांच सरकारी दफ्तरों में यह सुविधा दी जाएगी। इससे कम्प्यूटर लैब में छात्र-छात्राएं पहले से बेहतर नेट का उपयोग कर सकेंगे। ग्रामीणों के सरकारी काम तेज गति से होंगे।
-घनश्याम गोयल, संयुक्त निदेशक, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग, झुंझुनूं
Published on:
15 Feb 2024 10:58 pm
बड़ी खबरें
View Allझुंझुनू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
