गुढ़ागौड़जी । करीब 66 साल तक सेना से पेंशन लेने वाले प्रदेश के एकमात्र सेवानिवृत्त फौजी बोयतराम डूडी का सोमवार सुबह निधन हो गया। भोड़की निवासी बोयतराम करीब 100 वर्ष के थे। वे द्वितीय विश्व युद्ध में शामिल हुए। वहां से लौटने के बाद सेना में भर्ती हुए। सेना से 1957 में सेवानिवृत्त हो गए। तब उन्हें पहली पेंशन के रूप में 19 रुपए मिले थे। इसमें लगातार बढ़ोतरी होती रही। हाल ही में उन्हें आखिरी पेंशन के रूप में 35,460 रुपए मिले।