8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भैरू के दरबार में… हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा ,श्रद्धालुओं को 350 क्विंटल चूरमे का प्रसाद वितरित

कलां के गांव कुहाड़ा स्थित छापाला भैरू बाबा मंदिर के 14वें वार्षिकोत्सव पर सोमवार को आयोजित मेले में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इस अवसर पर भैरू बाबा की मूर्ति का विशेष श्रृंगार कर दही-चूरमे का भोग लगाया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 31 Jan 2023, 3:15 PM IST

lakhi Fair and bhandara of bhairo baba in Kotputli

सतीश कुमार शर्मा
नारेहड़ा। ग्राम पंचायत कल्याणपुरा कलां के गांव कुहाड़ा स्थित छापाला भैरू बाबा मंदिर के 14वें वार्षिकोत्सव पर सोमवार को आयोजित मेले में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इस अवसर पर भैरू बाबा की मूर्ति का विशेष श्रृंगार कर दही-चूरमे का भोग लगाया गया। मेले में श्रद्धालुओं को 350 क्विंटल चूरमे की प्रसादी वितरित की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के बिजनौर से बसपा सांसद मलूक नागर रहे। अध्यक्षता राज्य के उच्च शिक्षा एवं गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव ने की। इस मौके पर विराटनगर विधायक इंद्राज गुर्जर व पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाणा ने भी संबोधित किया।

यह भी पढ़ें : VIDEO: राजस्थान में 350 क्विंटल चूरमे में JCB से मिलाया 34 क्विंटल घी काजू बादाम किशमिश

मेले के दौरान नीमकाथाना- कोटपूतली स्टेट हाईवे पर करीब 3 किलोमीटर तक दोनों ओर लंबा जाम लग गया जिसको पुलिसकर्मियों एवं मेला कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया। मेले में हेलीकॉप्टर से बार-बार पुष्प वर्षा की गई जो आकर्षण का केन्द्र रही। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने धमाल कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।

ये रहे उपस्थित
इस मौके पर भाजपा नेता मुकेश गोयल, दिनेश कमांडेंट, इंद्राज रावत, विक्रम छावड़ी, भामाशाह राकेश लोहिया, पूर्व विधायक रामचंद्र रावत, जिला पार्षद मंजू रावत, शंकर लाल कसाना, हंसराज पटेल, पूरणमल भरगड़, दाताराम गुर्जर, धूड़सिंह शेखावत, विष्णु चेतानी, खेतड़ी से इंजी धर्मपाल चौधरी, नागल चौधरी से सुंदर चौधरी, भाजपा नेता हीरालाल रावत, यादराम जांगल, अंकुर दायमा आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में 2023 में JCB से मिलेगा 350 क्विंटल चूरमा, 6 क्विंटल काजू बादाम, 105 क्विंटल घी-बूरा