
नई दिल्ली. लोकसभा के बजट सत्र में राजस्थान के सांसदों ने सबसे ज्यादा स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर सवाल पूछे। इसके बाद पानी, ग्रामीण विकास, वित्त, रेल, रोड व शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर राजस्थान की आवाज उठाई। बजट सत्र में कुल प्रश्नों के 11.5 प्रतिशत सवाल राजस्थान के सांसदों ने पूछे हैं, जबकि सांसदों में राजस्थान के सांसद करीब साढ़े चार प्रतिशत ही हैं। पाली सांसद पीपी चौधरी ने सर्वाधिक 76 सवाल पूछे, वहीं बहस में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल आगे रहे। उन्होंने 16 बार बिल और ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए बहस में भाग लिया।
लोकसभा के बजट सत्र में देश के सभी सांसदों ने कुल 6,939 प्रश्न पूछे। राजस्थान के बीस सांसदों ने 798 प्रश्न पूछे। भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने 73 व उदयपुर सांसद मन्ना लाल रावत ने 68 सवाल पूछे। पिछले शीतकालीन सत्र में भी पीपी चौधरी प्रश्न पूछने में पहले और दामोदर अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहे थे। इस सत्र में लोकसभा में प्रदेश के सांसदों के निजी बिल पेश नहीं हो पाए।
ये शामिल नहीं
कोटा से सांसद ओम बिरला लोकसभा अध्यक्ष हैं। इसके अलावा मंत्रियों में गजेन्द्र सिंह शेखावत, भूपेन्द्र यादव, अर्जुन राम मेघवाल व भागीरथ चौधरी को इसमें शामिल नहीं किया है।
किस मंत्रालय के कितने प्रश्न पूछे
राजस्थान के सांसदों ने स्वास्थ्य में 41, जलशक्ति-36, ग्रामीण विकास-30, वित्त-30, रेल-28, सड़क परिवहन-26, शिक्षा-26, पर्यावरण-26, कृषि-22, संचार- 22, आदिवासी कल्याण-21, नवीकरणीय उर्जा में 20 प्रश्न पूछे। वहीं आयुष में 15, रसायन एवं उर्वरक-12, नागरिक उड्डयन-17, कोयला-6, वाणिज्य-11, उपभोक्ता मामलात-22, कॉरपोरेट अफेयर्स-15, संस्कृति-14, भूविज्ञान-3, आइटी-11, विदेश-12, पशुधन-14, खाद्य प्रसंस्करण-15, भारी उद्योग-3, गृह -7, शहरी विकास-15, सूचना एवं प्रसारण- 11, श्रम एवं रोजगार-17, विधि-15, एमएसएमई-11, खनन-14, पंचायती राज 14, संसदीय कार्य- 2, पेट्रोलियम-19, प्लानिंग-2, पोर्ट एवं शिपिंग-9, उर्जा-19, पीएमओ-17, साइंस एवं टेक-7, कौशल विकास-14, सामाजिक न्याय-11, सांख्यिकी-8, स्टील-3, टेक्सटाइल-5, पर्यटन-12 प्रश्न पूछे गए। सबसे कम एक एक प्रश्न रक्षा और अल्पसंख्यक मामलात मंत्रालय से पूछे गए।
कितनी रही उपस्थिति, कितने पूछे प्रश्न
सांसद उपस्थिति मुद्दे-बहस प्रश्न
अमराराम (सीकर) 94% 12 26
भजनलाल जाटव (करौली-धौलपुर) 94% 03 8
बृजेन्द्र ओला (झुंझुनूं) 100% 8 34
चंद्र प्रकाश जोशी (चित्तौड़गढ़) 97% 9 40
दामोदर अग्रवाल (भीलवाड़ा) 97% 7 73
दुष्यंत सिंह (झालावाड़-बारां) 84% 3 29
हनुमान बेनीवाल (नागौर) 100% 16 32
हरिश्चंद्र मीना (टोंक-सवाईमाधोपुर) 100% 7 27
कुलदीप इंदौरा (श्रीगंगानगर) 87% 8 29
लुम्बाराम चौधरी (जालोर-सिरोही) 100% 7 59
महिमा कुमारी मेवाड़ (राजसमंद) 100% 10 58
मंजू शर्मा (जयपुर) 100% 11 32
मन्ना लाल रावत (उदयपुर) 90% 6 68
मुरारी लाल मीना (दौसा) 94% 7 31
पीपी चौधरी (पाली) 100% 10 76
राहुल कस्वां (चूरू) 97% 12 34
राजकुमार रोत (बांसवाड़ा-डूंगरपुर) 90% 10 27
राव राजेन्द्र सिंह (जयपुर ग्रामीण) 100% 7 30
संजना जाटव (भरतपुर) 100% 7 56
उम्मेदाराम बेनीवाल (बाड़मेर-जैसलमेर) 97% 9 29
Published on:
26 Apr 2026 06:59 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
