झुंझुनू

चट मंगनी पट ब्याहः गोद भराई के लिए पहुंचे लड़की के घर और शादी कर ले आए

जिले के पूनिया का बास गांव में बनवारीलाल पूनिया की बेटी निशा की गुरुवार को गोद भराई की रस्म होनी थी। गोद भराई के लिए बुहाना पंचायत समिति के ढाकामांडी गांव से कुलदीपसिंह का परिवार पूनिया का बास आया।

less than 1 minute read
Mar 31, 2023

बुहाना (झुंझुनूं)। झुंझुनूं के बुहाना इलाके में चट मंगनी पट ब्याव की कहावत चरितार्थ हुई है। जिले के पूनिया का बास गांव में बनवारीलाल पूनिया की बेटी निशा की गुरुवार को गोद भराई की रस्म होनी थी। गोद भराई के लिए बुहाना पंचायत समिति के ढाकामांडी गांव से कुलदीपसिंह का परिवार पूनिया का बास आया।

कुलदीप के परिवार वालों ने हाथोंहाथ शादी का प्रस्ताव रखा। इस पर लड़की वाले तैयार हो गए और बिना किसी तामझाम के कुलदीप और निशा की शादी कर दी। लड़की के आठ बहन हैं।

इस अवसर पर कुलदीप के पिता उम्मेदसिंह, बार संघ के अध्यक्ष गुलशन डांगी, डॉ. संदीप कुमार डांगी, प्रधानाचार्य सुशीला, विजय सिंह, कमल सिंह, रामेश्वर, अजीत, अनिल आदि मौजूद रहे।

Published on:
31 Mar 2023 03:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर