
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर हुए विभिन्न कार्यक्रम
झुंझुनूं.
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 27वीं पूण्य तिथि पर सोमवार को न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल में मनाई। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र सिंह गांधी सूचना क्रांति के जनक थे। उन्होंने युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में मतदान का अधिकार, पंचायतीराज का सशष्ठितकरण महिलाओं को राजनीति में भागीदारी सहित अनेक ऐसे कार्य किए।जिसके चलते भारत विश्व के अग्रणी देशों में गिना जाता है। इस अवसर पर राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम में जिला प्रमुख सुमन रायला, जिला परिषद सदस्य इंजी. प्यरेलाल ढूकिया, ओबीसी जिलाध्यक्ष मुरारी सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष खेतड़ी गोकुलचंद सैनी, राजकुमार ढाका, ब्लॉक महासचिव खेतडी केशव प्रसाद शर्मा, ताराचन्द गुप्ता, खालिद हुसैन, एमडी चौबदार, झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्ष तैयब अली, मोहरसिंह सोलाना, विद्याधर बुडानियां, दुर्गाराम मोगा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष बिमला बेनिवाल, शारदा ढाका, पिंकी धूपिया, ग्यारसीलाल, रणजीत चन्देलिया, दुर्गाराम मोगा, प्रदीप सैनी, दयानन्द ढूकिया, नरेन्द्र झाझडिया, दिनेश सुण्डा, मनोज मील, नरेश खादीवाला, सत्यवीर कृष्णिया, सरिता झाझडिया आदि उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री खलील बुडाना ने किया।
मंडावा. राजीव गंाधी की पुण्य तिथि फतेहपुर बस स्टैंड पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सलीम सीगड़ी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष सज्जनलाल मिश्रा थे। कार्यक्रम में पार्षद नरेश सोनी, शेखसर सरपंच हरिराम कुमास, हरिराम चेजारा, बालकिशन भाटीवाड़, शशीकांत सैनी, सुल्तान काजी, दिनेश कालोया, कमलेश मिश्रा, उस्मान खान उपस्थित थे।
नवलगढ़. राजीव गांधी की पुण्यतिथि गांधी पार्क में नगर पालिका चेयरमैन सुरेन्द्र सैनी के नेतृत्व में मनाई। इस अवसर पर आरिफ चौहान, असलम, पार्षद नईम, प्रकाश, अयूब खत्री, राजू शर्मा, गिरधारी शर्मा, ताराचंद, आशिफ, कमल सैनी मौजूद थे।
बगड़. काली माता मंदिर के पास पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा हुई। इस दौरान पूर्व पंसस लालचंद सैनी, यूथ जिला महासचिव मुकुंदसा राजपुरोहित, सुनील शर्मा, मुकेश सैनी, सुनील बुंदेला, श्याम पारीक आदि मौजूद थे। वहीं नवयुवक मण्डल द्वारा मण्डल अध्यक्ष सतीश सैनी की अध्यक्षता में गांधी को श्रद्वांजलि दी गई। इस दौरान बलराज बिजारणियां, राम सैनी, महेश कुमावत, रामजीलाल बिजारणियां, भातीलाल कुमावत, सुनील झाझडिय़ा, विजय प्रकाश झाझडिय़ा, संदीप चौधरी, संजय झाझडिय़ा मौजूद थे।
खेतड़ी. ब्लाक कांग्रेस कार्यालय में राजीव गांधी की पुण्यतिथि प्रभु कुमावत की अध्यक्षता में मनाई। इस अवसर पर एसबीसी जिलाध्यक्ष चुन्नी लाल चनेजा, श्रवणदत रोताश लालोढा विशिष्ट अतिथि थे।
उदयपुरवाटी. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन भी अर्पित किए गए। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विश्वेसर लाल सैनी, महिला ब्लॉक अध्यक्ष मीनू सैनी , केसर देव सैनी, सूबेदार मेजर बनवारी लाल, गणेश शास्त्री , गोपाल सिंह, मनीष जमालपुरिया , रोहिताश सैनी , अनु सैनी आदि नेे श्रद्धांजलि दी। इसी प्रकार ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव केके सैनी, कांग्रेस विचारधारा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव राकेश , रामलाल सैनी ,नथमल बड़ागांव, मालाराम फौजी , मुकेश कुमार किशोरपुरा आदि ने सरकारी अस्पताल में फल वितरण किए। राजीव गांधी युवा विकास संस्थान पुण्यतिथि को आतंकवाद विरोधी दिवस के रुप में मनाया गया। मुख्य अतिथि कांग्रेस एवं उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रेम प्रकाश सैनी थे। विशिष्ट अतिथि के रुप में छीतरमल सैनी,राम सिंह सैनी, महेश कुमार सैनी थे।
मुकुंदगढ़. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पालिका में शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर श्रंद्धाजलि दी गई। कार्यक्रम में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश सूंडा, चेयरमैन सत्यनारायण सैनी, वाइस चेयरमैन मोहम्मद बिलाल खत्री, पार्षद राजकुमार चेजारा, सुरेश सानेल, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष रामनिवास महरिया, आदित्य नारायण सुरोलिया, प्रभुदयाल शर्मा, राजकुमार कटारिया, दयाशंकर पोरवाल, नदीम भाटी, बालूराम आलडिय़ा, जितेनद्र मुहाल, सीपी जांगिड़, रामस्वरूप मौजूद थे।
बिसाऊ. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में अलग अलग स्थानों पर मनाई गई। नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर अध्यक्ष अयूब खान की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ, जिसमें पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव इसाक खाँ निराधनूं, महेन्द्र कपूरिया, नगर कांग्रेस यूथ अध्यक्ष सलीम खान, जिला यूथ महासचिव मकसूद खान, को-ऑपरेटिव अध्यक्ष रामगोपाल सैनी, मुस्ताक खान, गणपत रेगर आदि मौजूद रहे। वहीं टीबडेवालों की धर्मशाला में पार्षद हाजी सदीक डायर की अध्यक्षता में राजीव गांधी की पुण्य तिथि मनाई। इस अवसर पर पालिका के प्रतिपक्ष नेता सदीक खान, डूंगरमल सैनी आदि ने पुष्पाजंली अर्पित की।
चिड़ावा. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पुष्पाजंलि कार्यक्रम हुए। शिव मार्केट में पूर्व प्रधान शेरसिंह नेहरा व शीशराम हलवाई के नेतृत्व में पुष्पाजंलि अर्पित की गई। इस मौके पर गुलजी नूनिया, ओमप्रकाश ओला, द्वाराकाप्रसाद शर्मा, फतेहचंद शर्मा, दरियासिंह लुणायच, चंद्रभान बिजारणिया, विद्याधर धनखड़, महेंद्र रणवां, बलवानसिंह, राजू नातवाल, जगदेवसिंह, मनोजकुमार, जगदीश प्रसाद, बंटी पारीक, सुशील लांबीवाला, राजेंद्रसिंह राठौड़, रमेश कटेवा, उमराव गुर्जर, चिंटू कटारिया, महेश कटारिया, मानसिंह, हरिराम नायक आदि मौजूद थे। इसी प्रकार चनाना में कांग्रेस आईटी सैल कार्यालय में श्रद्धाजंलि कार्यक्रम हुआ। अध्यक्षता सुनील महला ने की। इस मौके पर धनपत सिंह, परमानंद पायल, सुरेशकुमार, मुकेश सोलाना मौजूद थे।
रक्तदान शिविर लगाया
झुंझुनूं. पुण्य तिथि पर युवा कांग्रेस की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया।जिसका शुभारम्भ जिलाध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र सिंह ने किया।इस मौके पर जिलाध्यक्ष रविन्द्र भड़ौन्दा, प्रदेश युवा महासचिव सुरेन्द्र बेनीवाल, जिला महासचिव विकास गुर्जर, संतोष सैनी, नवीन झाझडिया, राजकुमार, प्रवीण सिंह शेखावत, सचिन, श्रवण, मुकेश मीणा आदि उपस्थित थे।
Published on:
22 May 2018 12:51 pm
बड़ी खबरें
View Allझुंझुनू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
