
राज्य सरकार की ओर से जारी किए गए मोडिफाइड एश्योर्ड कॅरियर प्रोग्रेस (एमएसीपी) स्कीम में शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को लाभ देने के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के वित्तीय सलाहकार की ओर से आदेश तो जारी कर दिए। लेकिन झुंझुनूं जिले के शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। वित्तीय सलाहकार की ओर से सभी संभागीय संयुक्त निदेशकों तथा माध्यमिक जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेशों के अनुसार लाभ देने का आदेश काफी समय पहले दिया जा चुका है। परंतु माध्यमिक जिला शिक्षा अधिकारी झुंझुनूं की ओर से इसके आदेश अभी तक जारी नहीं किए जाने से कर्मचारी चिंता में हैं।
झुंझुनूं डीइओ स्तर पर अटका मामला
माध्यमिक शिक्षा निदेशक बीकानेर की ओर से सात दिसंबर व 12 दिसंबर 2023 को संयुक्त निदेशक (स्कूल शिक्षा) चूरू संभाग की ओर से आदेश जारी किया जा चुका है। परंतु जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक की ओर से अभी तक आदेश जारी नहीं किया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सुभाषचंद्र ढाका से फोन पर कई बार संपर्क किया गया। परंतु उन्होंने फोन नहीं उठाया।
क्या है एमएसीपी योजना
मोडिफाइड एश्योर्ड कॅरियर प्रगति योजना के तहत 9,18 व 27 वर्ष के सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों को अगले पदोन्नति पद के परिलाभ देने का प्रावधान है। उदाहरण के लिए यदि तृतीय श्रेणी शिक्षकों को नौ वर्ष की सेवा पूरी करने तथा स्नातक योग्यता होने पर वरिष्ठ अध्यापक के पद का पे मैट्रिक्स तथा 27 वर्ष की सेवा तथा पीजी होने पर उपाचार्य पद का पे मैट्रिक्स स्वीकृत करने का प्रावधान किया गया है। इसी तरह मंत्रालयिक वर्ग के कर्मचारियों को भी अगले पद का पे मैट्रिक्स देने का प्रावधान किया गया है। पदोन्नति पद की योग्यता नहीं होने नियम के अनुसार पे लेवल स्वीकृत किया जाएगा।
इन्हें मिलना था लाभ
इस योजना के तहत शिक्षा विभाग के उन कर्मचारियों को लाभ दिया जाना था। जो एक अप्रेल 2023 को राज्य सेवा में कार्यरत हैं। जिन्होंने वित्त विभाग की ओर से निर्धारित तिथि तक अपना विकल्प दे दिया। इसका लाभ ऐसे कर्मचारियों को भी देय होगा, जिनको एक दिसंबर 2023 तक एसीपी योजना के तहत पे लेवल स्वीकृत किया जा चुका हो।
Published on:
18 Dec 2023 02:53 pm
बड़ी खबरें
View Allझुंझुनू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
