अधिकारी भी लौटना चाहते हैं जयपुर
प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली गए आईएएस-आईपीएस भी अब सरकार बदलने के बाद जयपुर लौटने पर मंथन कर रहे हैं। राजस्थान कैडर के करीब 40 से ज्यादा अधिकारी हैं केंद्र में अलग-अलग विभागों में प्रतिनियुक्ति पर हैं। इन अधिकारियों में संजय मल्होत्रा, वी श्रीनिवास, रोहित कुमार सिंह, सुधांशु पंत, तन्मय कुमार, रजत मिश्रा, नरेश पाल गंगवार, मुग्धा सिन्हा, सिद्धार्थ महाजन, मुक्तानंद अग्रवाल, आईपीएस नीना सिंह, राजेश निर्माण, जोस मोहन, नितिनदीप, के. बी वंदना, डॉन के जॉन्स, लवली कटियार राहुल जैन जैसे प्रमुख अधिकारी भी हैं।