Rajasthan CM Oath: प्रदेश के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री शुक्रवार को शपथ लेंगे, इस बीच मंत्रिमंडल गठन पर भी कवायद तेज हो गई है। इसे लेकर विधायक दल के नेता भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर के बीच कई बैठक हो चुकी है। इस मामले में आरएसएस से भी विचार विमर्श किया गया है।