
जम्मू कश्मीर के डोडा शहर से करीब 55 किलोमीटर दूर आतंकियों के साथ मुठभेड़ में झुंझुनू जिले के दो जवान शहीद हो गए। सर्च ऑपरेशन के दौरान उनकी आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। जिसमें झुंझुनूं के भैसावता कलां निवासी अजय सिंह नरूका और डुमोली निवासी बिजेन्द्र सिंह दौराता शहीद हुए। दोनों शहीदों की पार्थिव देह बुधवार शाम 7 बजे सेना के विशेष विमान से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी। जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। उसके बाद सेना के वाहन से उनके पैतृक गांव ले जाया। जहां उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।
छोटे भाई के पास आया फोन
डुमोली गांव के लाडले बिजेन्द्र सिंह दौराता पुत्र रामजीलाल के शहीद होने की सूचना मिलने पर शोक की लहर दौड़ गई। उनके घरवालों को फिलहाल जानकारी नहीं दी गई है। सिर्फ उनके छोटे भाई दशरथ सिंह को ही इसकी जानकारी है। दशरथ सिंह भी सेना में है। वह लखनऊ में तैनात है। सेना के अधिकारियों ने फोन पर दशरथ सिंह को बिजेन्द्र के शहीद होने की जानकारी दी और छुट्टी देकर गांव भेज दिया।
फरवरी में आए थे गांव
बिजेन्द्र सिंह 2018 में सेना में भर्ती हुए थे। उनकी शादी 2021 में अंकिता के साथ हुई। उनके दो बेटे एक चार साल का व दूसरा एक साल का है। वह फरवरी में चाचा का निधन होने पर गांव आए थे। बिजेन्द्र पांच दिन पहले छुट्टी लेकर आने वाले थे लेकिन आतंकी हमले अधिक होने के कारण उन्हें छुट्टी नहीं मिली।
शहीद के घर की तरफ किसी को नहीं जाने दिया जा रहा
डुमोली में बिजेन्द्र के शहीद होने की जानकारी परिवार वालों को नहीं हो, इसके लिए गांव वालों ने तय किया है कि पार्थिव देह आने से दो घंटे पहले ही शहीद के घर की तरफ किसी को जाने दिया जाएगा।
Published on:
16 Jul 2024 04:59 pm
बड़ी खबरें
View Allझुंझुनू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
