1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चाय की दुकान से गायब हुआ लाखों रुपए से भरा बैग, 2 घंटे बाद ही यहां पड़ा मिला

कस्बे के एसबीआई बैंक में शनिवार को रूपए जमा करवाने के लिए आए एक व्यक्ति के एक लाख आठ हजार रूपए पार हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झुंझुनू

•

image

Vinod Singh Chouhan

•

Updated: 10 Jun 2018, 5:40 PM IST

Missing bag full of lakh rupees from tea stall in jhunjhunu

चाय की दुकान से गायब हुआ लाखों रुपए से भरा बैग, 2 घंटे बाद मिला ऐसी जगह पर

उदयपुरवाटी.

कस्बे के एसबीआई बैंक में शनिवार को रूपए जमा करवाने के लिए आए एक व्यक्ति के एक लाख आठ हजार रूपए पार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की। घटना के दो घंटे बाद रूपए बस स्टैण्ड पर ही पड़े हुए मिल गए। जानकारी के अनुसार धनावता निवासी चौथमल गुर्जर शनिवार को मुख्य बाजार में स्थित एसबीआई बैंक में एक लाख आठ हजार रूपए जमा करवाने के लिए आया था। शनिवार को बैंक की छुट्टी होने पर वापस बस स्टैण्ड की तरफ चला गया और एक चाय दुकान पर चाय पिने के लिए बैठ गया। इस दौरान उसके पास फोन आने पर वह बात करने के लिए रूपए से भरा बैग बैंच पर ही छोडकऱ दुकान के अंदर चला गया। जब वह फोन पर बात करके वापस लौटा तो बैंच से उसका रूपए से भरा बैग गायब था। उसने दुकानदार व मौके पर मौजूद लोगों ने बैग के बारे में पूछताछ की। लेकिन बैग कहा गया इसकी जानकारी नहीं मिली। जिसके बाद पीडि़त ने पुलिस सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आस पास के लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज देखने की बात कही। घटना के दो घंटे बाद सूचना मिली कि बस स्टैण्ड पर सुलभ शौचालय की तरफ रूपए पड़े हुए है। पुलिस मौके पर पहुंची और रूपए अपने कब्जे में लिए। पुलिस अनुसार मौके से चौथमल गुर्जर का बैग उठाने वाला कोई स्थानीय व्यक्ति था। जो सीसीटीवी फुटेज में आने के डर से रूपए वापस फेंक गया।

बेट्री चोरों को जेल
झुंझुनूं ञ्च पत्रिका. कोतवाली पुलिस ने बेट्री चोर गिरोह के आरोपितों को न्यायालय में पेश किया। जहां न्यायालय ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए। पुलिस के मुताबिक शनिवार को बेट्री चोर गिरोह के आरोपित डांगर निवासी कुलदीप राजपूत, हमीरी कलां निवासी विकास राजपूत (20), श्यामसुन्दर उर्फ लादू योगी (21), पवन योगी (24) व मौहल्ला खटीकान निवासी मनोज कुमार खटीक को पेश किया था।