
समीपवर्ती बड़बर गांव में फसल कटाई करने आए श्रमिक को पैसे मांगने पर बेरहमी से पीटा गया। गंभीर रूप से घायल श्रमिक को उपचार के लिए बुहाना के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना गुरुवार देर शाम की है। शुक्रवार को दोपहर घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई। पुलिस के अनुसार पुहानिया गांव निवासी सरजीत धानक (40) फसल की कटाई करने के लिए बड़बर गांव आया था। सरजीत धानकबड़बर गांव के विजयपाल के खेत में फसल कटाई का कार्य कर रहा था। गुरुवार देर शाम को फसल कटाई के पैसे मांगने पर विवाद हो गया। पुलिस ने बताया कि विवाद इतना बढ़ गया कि खेत मालिक विजयपाल ने सरजीत धानक की बेरहमी से पिटाई कर डाली।
Read:
गंभीर रूप से घायल सरजीत धानक को बुहाना के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर उपचार के लिए लाया गया। चिकित्सकीय टीम ने जांच के दौरान सरजीत को मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को सवेरे पुहानिया गांव से आए मृतक के परिजनों की उपस्थिति में पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने पुहानिया के राजकुमार की रिपोर्ट पर बड़बर गांव के विजयपाल एवं अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने हत्या के आरोपित की गिरफ्तारी के लिए बड़बर में दबिश दी लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी।
Published on:
24 Mar 2017 06:21 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
