7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ के बाद अब इन्होंने बताया डॉ. राजकुमार शर्मा को नौटंकीबाज

भाजपा के रवि सैनी ने कहा कि NawalGarh MLA Dr. Rajkumar sharma सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए इस्तीफे की नौटंकी कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Ravi Saini BJP nawalgarh

नवलगढ़. विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा के इस्तीफा देने के मामले को लेकर शुक्रवार को भाजपा की ओर से पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। भाजपा के रवि सैनी ने कहा कि विधायक सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए इस्तीफे की नौटंकी कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ ने भी कहा था कि डॉ. राजकुमार शर्मा नौटंकीबाज हैं।

इस्तीफा तो नहीं दे पाए, मगर कल राजस्थान के मुख्यमंत्री बनेंगे नवलगढ़ विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा !

इधर नवलगढ़ में भाजपा ने कहा कि नवलगढ़ को मिली कई सौगातों के बाद विधायक हताषा में हैं। कांग्रेस के एक बड़े पदाधिकारी कह रहे हैं कि उन्हें पार्टी ने यहां से चुनाव लडऩे के निर्देश दिए हैं, ऐसे में विधायक सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए इस्तीफा दे रहे हैं।

... तो मुख्यमंत्री बनेंगे राजस्थान के ये विधायक, इस्तीफा सौंपने की भी तैयारी

विधायक स्थानीय मुद्दों की बात ना करके जिले व प्रदेश की बात करते हैं। विधायक ने कॉलेज भवन की मांग को लेकर धरने पर बैठे विद्यार्थियों को एक दिन भी जाकर नहीं संभाला। सैनी ने नगर पालिका पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि शौचालय निर्माण में भ्रष्टाचार हुआ है, लेकिन विधायक इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोल रहे हैं।

चिकित्सा मंत्री और पूर्व चिकित्सा राज्य मंत्री में टकराव, सराफ बोले नौटंकीबाज है राजकुमार शर्मा

पत्रकार वार्ता में शहर मण्डल अध्यक्ष जयंती बील, मुकुंदगढ़ मण्डल अध्यक्ष महेश पासोरिया, कारी मण्डल अध्यक्ष लीलाधर खेदड़, चेलासी मण्डल महामंत्री ज्ञानप्रकाश महण, शहर मण्डल महामंत्री मनीश विश्नोलिया मौजूद थे। इधर, भाजपा नेता ओमेंद्र चारण ने कहा कि विधायक प्रदेश की जनता को गुमराह करने के लिए ऐसा कर रहे हैं, ना कि इस्तीफा दे रहे हैं। इसी प्रकार संजय पूनियां ने कहा कि विधायक इस्तीफे की नौटंकी कर जनता को गुमराह कर रहे हैं।

गहलोत ने लिया डॉ राजकुमार का पक्ष
इधर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधायक डॉ राजकुमार शर्मा का पक्ष लेते हुए लिखा है कि प्रदेश भाजपा को डॉ राजकुमार शर्मा के सवालों का जवाब देना चाहिए। समझौते में इतने दिन क्यों लगे? 305 मौतों के जिम्मेदार कौन हैं। चिकित्सा मंत्री द्वारा इस्तीफा नहीं ेदेन पर नवलगढ़ विधायक डॉ शर्मा का दिया इस्तीफा गंभीर घटना है।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग