8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रधानमंत्री के उज्जवला योजना के तहत गरीब परिवारों को मिले निशुल्क गैस कनेक्शन

उज्ज्वला दिवस पर शुक्रवार अंचल में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम हुए। कार्यक्रमों के तहत महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन जारी किए गए।

5 min read
Google source verification
PM ujjwala yojana Gas connection distribute poor family in jhunjhunn

झुंझुनूं.

उज्ज्वला दिवस पर शुक्रवार अंचल में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम हुए। कार्यक्रमों के तहत महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन जारी किए गए। आबूसर में शुक्रवार को पंचायत भवन में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत छह जरूरतमंद महिलाओं को शेखावाटी गैस एजेंसी की ओर से कनेक्शन जारी किए गए। मुख्य अतिथि राजस्थान स्टेट आफिस इंडियन आयल कॉरपोरेशन स्च्ळ के चीफ मैनेजर केसी वर्मा और एजेंसी प्रो. रामसिंह कुमावत ने योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कंपनी के एक और अधिकारी तुषार व्यास ने गैस को उपयोग में लेने का डेमो दिया। सरपंच रणवीर सिंह ने उज्ज्वला योजना की जानकारी दी। संचालन व्याख्याता मूलचंद झाझडिय़ा ने किया। फर्म के मैनेजर प्रमोद शर्मा ने इंडेन गैस कंपनी के बारे में प्रश्नोत्तरी भी की और विजेताओं को पुरस्कार बांटे। इस अवसर पर अमित सिंह व आशीष सिंह भी मौजूद थे। सोनासर गांव में कुमावत भारत गैस एजेंसी की ओर से हुए कार्यक्रम में मंडावा विधायक नरेंद्रकुमार, पूर्वपंसस राजेंद्र ठेकेदार, जगदीश लांबा, हमीरी कलां सरपंच प्रमोद, अजयकुमार, भागीरथ शर्मा कैप्टन हरफूलसिंह, प्रधानाचार्य वीजेंद्रकुमार ने बतौर अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम मे विभिन्न गांवों के 29 परिवारों की महिला मुखियाओं को गैस कनेक्शन जारी किए गए। संचालक किशोर कुमावत ने धन्यवाद दिया और संचालन सुभाष सिहाग ने किया। इसी प्रकार बाड़लवास में उज्ज्वला दिवस पर शुक्रवार को सुरक्षा शिविर लगाया गया। जिसमें 26 बीपीएल परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिए गए। इस मौके पर सरपंच सुशीला देवी, महेश अग्रवाल, योगेश सैनी, रघुनाथ अजाडीवाल, दयानंद महला, श्रवण कुमार मेघवाल, लीलूराम मेघवाल, सुभाष आदि उपस्थित थे। इधर दोरासर गांव स्थित हरिजन बस्ती स्कूल में एलपीजी ग्राम पंचायत का आयोजन किया। इस मौके पर दोरासर सरपंच अर्जुन सिंह, प्रधानाध्यापक राजेन्द्र, नेमीचंद, राजेश शर्मा मौजूद थे।


133 परिवारों को बांटे निशुल्क कनेक्शन
उदयपुरवाटी. कस्बे में श्री गैस एजेन्सी के तत्वावधान में झुंझुनूं रोड स्थित गणपति मैरिज गार्डन में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद मदनलाल सैनी थे। इस मौके पर चयनित 133 परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन बांटे गए। कार्यक्रम में विधायक शुभकरण चौधरी, शिक्षाविद् सुमन शर्मा . वीरपालसिंह शेखावत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक रामजीवण शाह, अर्जुन अवॉर्डी राजेश सिंह तंवर, भगवानसिंह बाघोली, इंद्रपुरा सरपंच मनोहरलाल सैनी मौजूद थे। खाद्य निरीक्षक मंगली देवी ने गैस सिलेण्डर के रख-रखाव और उपयोग की जानकारी दी। श्री गैस एजेन्सी की वितरक कृष्णा कंवर राठौड़ ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम में भाजपा नगरमंडल अध्यक्ष गीदाराम सैनी, पालिका उपाध्यक्ष अमरसिंह मीणा, ताराचंद सामोता, भाजयुमो अध्यक्ष अशोक शर्मा, छोटू सिंह शेखावत, हरीश दायमा, प्रेमप्रकाश शर्मा, भोमाराम सैनी, पार्षद प्रकाश सैनी, एडवोकेट लक्ष्मणराम सैनी, मास्टर बनवारीलाल मीणा, नानूराम चांवरिया, हरिसिंह मीणा, प्यारेलाल ओलखा, बाबूभाई बारूदगर, सतीश पटेल, कैलाश कुमावत, रविंद्रसिंह शेखावत आदि मौजूद थे। बुहाना. बुहाना ग्रामीण इण्डन गैस एजेन्सी की तरफ से कुहाड़वास गांव के अटल सेवा केन्द्र में चयनित परिवारों को नि:शुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन वितरण किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान कविता यादव थी। विशिष्ठ अतिथि कुहाड़वास ग्राम पंचायत के सरपंच कामराज थे। अध्यक्षता समाजसेवी भरत बोहरा थे। इस अवसर पर 44 चयनित परिवारों को योजना के तहत नि:शुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन वितरण किए गए।


बागोली. उदयपुरवाटी उपखण्ड के पहाड़ी क्षेत्र के पंचायतों के चयनित परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्षन वितरण किए। पापड़ा में सरपंच मुक्ति लाल सैनी की अध्यक्षता में जोधपुरा में सरपंच बिमला मीणा की अध्यक्षता में इण्डेन गैस एजेसी छापोली के द्वारा कनेक्षन वितरित किएगए। मलसीसर. कस्बे के निकटवर्ती गांव टमकोर स्थित विजय पब्लिक स्कूल में निखिल गैस एजेन्सी के तत्वाधान में मुख्य अतिथि प्रधान गिरधारी लाल खींचड़ ने 100 लोगों को गैस कनेक्शन बांटे गए। एजेन्सी संचालक सुभाष कस्वा ने उपस्थित लोगों को योजना के बारे में जानकारी दी । अलसीसर. कस्बे में संतोष भारत गैस अलसीसर की ओर से आयोजित कार्यकम के मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी अनिता धेतरवाल थी । अध्यक्षता कांट सरपंच सुरेश सिंहाग ने की। कार्यक्रम में 10 लोगों को कनेक्शन दिएगए। बगड़. कस्बे के निकट जयपहाड़ी में बगड़ गैस सर्विस की ओर से 20 परिवारों को निशुल्क कनेक्शन दिए गए। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच थे। अध्यक्षता उप जिला प्रमुख बनवारीलाल सैनी ने की। एजेंसी संचालक संजय बागोरिया ने उज्जवला योजना के बारे में बताया।


खेतड़ी. डाडा फतेहपुरा स्थित कृष्णा गैस एजेन्सी के तत्वावधान में हुए समारोह में खेतड़ी विधायक पूरणमल सैनी मुख्यअतिथि थे तथा अध्यक्षता रघुवीर सिंह यादव ने की। गोकुलचन्द आर्य, हवासिंह बबेरवाल, शीशराम सैनी व अशोक यादव विशिष्ट अतिथि थे। इस अवसर पर 46 महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिए गए। इसी प्रकार करमाड़ी(पपुरना) स्थित निर्णय इन्डेन गैस एजेन्सी पर हुए समारोह में प्रधान मनीषा गुर्जर मुख्यअतिथि थी। इस अवसर पर 30 महिलाओ को गैस कनेक्शन दिए गए।


मंडावा. वाहिदपुरा गांव के अटल सेवा केंद्र पर आरके भारत गैस के तत्वावधान में शिविर लगाया गया। शिविर में पात्र 32 उपभोक्ताओं को गैस कनेक्शन वितरित किए गए। सरंपच उषा खीचड़ की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक नरेंद्र कुमार खीचड़ थे। विशिष्ट अतिथि झुंझुनूं अर्बन भारत गैस प्रबंधक आकाश मोदी, वैद्य मनोज शर्मा थे। गैस एजेन्सी प्रबंधक राजेश कुलहरी ने उपभोक्ताओं को गैस से संबंधित जानकारी दी। नवलगढ़. विक्रम गैस सर्विस सीकर की ओर से टैगोर स्मृति भवन रामदेवरा में गैस चूल्हों का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता रवि सैनी थे।अध्यक्षता भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष जयंती बील ने की। गैस सर्विस के संचालक विक्रम सिंह ने योजना की जानकारी दी। इसी प्रकार गांव झाझड़ में गैस चूल्हों का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता ओमेंद्र चारण थे।

खिरोड़. ग्राम पंचायत में शुक्रवार को खिरोड़ इंडेन गैस वितरक के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरपंच स्नेह कंवर थी। अध्यक्षता चौथमल कुलदीप ने की। गैस एजेंसी के डायरेक्टर बहादुर सिंह मिठारवाल ने गैस कनेक्शन के बारे में जानकारी दी। अतिथियों ने 11 पात्र महिलाओं को उज्जवला गैस कनेक्शन के कागजात दिए गए। नवलगढ़.गांव बाय में चोखानी गैस एजेंसी की ओर से आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान गजाधर ढाका थे। अध्यक्षता सरपंच तारा पूनिया ने की। विशिष्ट अतिथि बिरोल सरपंच घासीराम, महेश चौधुरी, दिलीप चोखानी थे। संचालन अनिल शर्मा ने किया। चिराना. गोल्याना स्थित इण्डेन ग्रामीण वितरक की ओर से 36 निशुल्क गैस कनेक्शन बांटे गए। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा थे। अध्यक्षता टोडपुरा सरपंच पंकज मीणा ने की। वितरक जीवराजसिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। मुकुंदगढ़. गांव डूमरा के अटल सेवा केन्द्र में इंडेन ग्रामीण गैस वितरक एजेंसी के तत्वावधान में गैस कनेक्शन बांटे गए। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य बजरंग लाल थे। अध्यक्षता सरपंच बुलकेश देवी ने की। पंस सदस्य अंजू देवी विशिष्ट अतिथि थी। एजेंसी संचालक रामकरण सिंह ने गैस उपयोग करते समय बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी।


चिड़ावा.देवरोड के अटल सेवा केंद्र में शुक्रवार को प्रधानमंत्री उज्जवला दिवस पर सरपंच कुलदीप कुल्हरी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि एसडीएम देवयानी थीं। विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय बालीवाल खिलाड़ी जगवती सांगवान थीं। कार्यक्रम में संतोषदेवी, गीतादेवी, मूलादेवी, संतोषदेवी, निमादेवी, पारलीदेवी, मीनू देवी, प्रियंका देवी, सरबतीदेवी को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए। बीपीएल, अन्तोदय, एससी, एसटी के 53 आवेदन प्राप्त हुए। कार्यक्रम को एसडीएम देवयानी, सरपंच कुल्हरी, यशुसिंह ने संबोधित किया। संचालन ग्राम विकास अधिकारी सत्यवीर भास्कर ने किया। इस मौके पर सज्जनादेवी, ज्योत्सना देवी, ललीतकुमार आदि उपस्थित थे। नरहड़ की इंडेन गैस एजेंसी की ओर से उज्जवला दिवस पर खेड़ला में कार्यक्रम किया गया। अध्यक्षता सरपंच नरेंद्र मंडाड ने की। एजेंसी संचालक शीशराम धायल ने आभार जताया। इस मौके पर संजय धायल, प्रदीप अवाना, नीतिश पचार, राजकुमार मेघवाल, शर्मिला, माया, मुन्नी, केलादेवी आदि मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग