
राजस्थान सरकार की इस योजना से गांव-ढाणियों के लोग होंगे डिजिटल, स्मार्टफोन पर ऐसे करें आवेदन
झुंझुनूं.
अब जिले में डिजिटल साक्षरता को बढावा देने के उदेश्य से सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग की ई-सखी योजना शुरू की जा रहा है। इस योजना के तहत महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा कि वो किस तरह आज के आईटी युग में डिजिटल तरीकों से लोगों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचा कर उन्हें लाभान्वित कर सकती है। ई-सखी एक वॉलियन्टर की तरह कार्य करेंगी, जिन्हें सरकार की तरफ से कोई मानदेय नहीं दिया जाएगा। डीओआईटी के एसीपी घनश्याम गोयल ने बताया कि योजना के प्रथम चरण में जुलाई 2018 तक प्रत्येक गांव में 5 तथा शहरी वार्ड में 10 ई सखियों का चयन कर उन्हें विभाग द्वारा टे्रंड मास्टर टे्रनर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद ये ई सखी अन्य 100 लोगों को प्रशिक्षित करेंगी। इस योजना का उद्देश्य है कि प्रत्येक ग्रामीण परिवार से कम से कम एक व्यक्ति को डिजिटल साक्षर हो। ई-सखी के लिए उन्हीं महिलाओं का चयन किया जाएगा जो क्षेत्रीय विकास, सामाजिक उत्थान में रूचि रखती हो और जिनकी आयु सीमा 20 से 35 वर्ष के मध्य हो। ई-सखी के लिए 12वीं पास और सरकार की योजनाओं का प्र्रारम्भिक ज्ञान होना आवश्यक है। इन ई-सखियों को आर.के.सी.एल. की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन ई-सखी को प्रशिक्षित होने का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
अच्छे पर सम्मान
जिले में होने वाले सावर्जनिक कार्यक्रमों में बेहतर और उत्कृष्ट कार्यो के लिए इनको सम्मानित किया जाएगा। सर्वोत्तम सखी चुने जाने पर उसे मुख्यमंत्री के साथ ‘‘काफी विद सीएम‘‘ जैसे कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक महिला ई-सखी के आवेदन के लिए ब्लॉक आईटी तथा सांख्यिकी कार्यालय में सम्पर्क कर सकती है। इसके अलावा वे ई-सखी मोबाइल ऐप को डाउनलोड करके या ई-सखी वेबसाइट के माध्यम से भी अपना आवेदन कर सकती है।
योजना की हुई शुरुआत
सूरजगढ़. सूचना प्राद्योगिक एवं संचार विभाग द्वारा ई-सखी योजना का उद्घाटन किया गया है। विभागीय प्रोग्रामर अधिकारी पुष्पा सेनी ने बताया कि योजना के तहत 12वी पास या इससे उच्च शिक्षित महिलाएं व बालिकाओं का चयन किया जाएगा। जो ई-सखी योजना में रुचि रखती है और स्मार्टफोन का उपयोग करना जानती है। सैनी ने बताया कि आवेदन प्राप्त महिलाओं व बालिकाओं का पंचायत समिति स्थित अटल सेवा केन्द्र में प्रशिक्षण भी होगा। इसमें प्रत्येक ग्राम पंचायत से 4 से 5 एवं प्रत्येक वार्ड से 10 ई-सखियों का चयन होगा। इसमें आयुसीमा 20 से 35 साल होगी।
Published on:
23 May 2018 12:55 pm
बड़ी खबरें
View Allझुंझुनू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
