7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सगे भाई की हत्या का आरोपी 21 साल बाद गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

पुलिस ने सगे भाई की चाकू घोंपकर हत्या के आरोप में पिछले 21 साल से फरार चल रहे विक्रम सिंह पुत्र पालसिंह (51) निवासी इक्तावरपुरा को थिरपाली चूरू से गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification
Real Brother Murder Accused Arrested After 21 Years In Jhunjhunu Rajasthan

झुंझुनू/बगड़। पुलिस ने सगे भाई की चाकू घोंपकर हत्या के आरोप में पिछले 21 साल से फरार चल रहे विक्रम सिंह पुत्र पालसिंह (51) निवासी इक्तावरपुरा को थिरपाली चूरू से गिरफ्तार किया है।

एसएचओ श्रवण कुमार ने बताया कि परिवादी राजवीर सिंह पुत्र सज्जनसिंह जाति राजपूत निवासी इक्तावरपुरा ने 22 मार्च 2001 को रिपोर्ट दर्ज करवाई की रात को 11 बजे उसके चाचा विक्रम सिंह शराब पीकर उनके घर झगड़ा करने के लिए आया उस समय उसके पिता सज्जन सिंह घर पर नहीं थे। बीच बचाव कर उसके चाचा विक्रम को उसकी चाची व दादा पकड़ कर ले गये। उसके पिता सज्जनसिंह जब सुबह सारी स्कुल से घर आए तो उनको घटना की जानकारी दी। उसके पिता उसके चाचा विक्रमसिंह के घर उलाहना लेकर गए तो उसके दादा पाल सिंह ने लकड़ी से उसके पिता को मारना शुरू कर दिया उसी समय उसके चाचा विक्रमसिंह ने चाकू से उनके पेट, छाती व पीठ पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे वे गंभीर घायल हो गए। बाद में जिनकी मौत हो गई।


यह भी पढ़ें : ट्रेन पर चढ़कर सेल्फी लेना और रील बनाना पड़ा महंगा, 17 साल के बच्चे की हालत गंभीर

प्रकरण दर्ज कर अन्वेषण किया जाकर आरोपी विक्रम सिंह को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया। साल 2002 में विक्रम सिंह जमानत पर जेल से बाहर आया तब से 21 साल से फरार चल रहा था।


यह भी पढ़ें : अचानक हुआ पेट में दर्द, इलाज के लिए बाबा के पास ले गए परिजन, थोड़ी देर में रोती हुई बाहर निकली लड़की

मामले को गम्भीरता से लेकर पुलिस ने पिछले डेढ़ साल से थानाधिकारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया। काफी प्रयासों पर आरोपी को रविवार सूचना मिलने पर दबिश देकर थिरपाली बड़ी से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में थानाधिकारी श्रवण कुमार, कांस्टेबल रेणु, चेनाराम, रूपेन्द्र कुमार ओला, राजकुमार थे।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग