3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवजात के शव को मुंह में लिए घूम रहा था श्वान

Sensation after finding the dead body of a newborn baby: पुरोहितों की ढाणी से खाजपुर पुराना जाने वाली सडक़ के पास अपने खेत में युवक सुरेश माहिच फव्वारा लाइन बदल रहा था कि इसी दौरान सडक़ की तरफ से उसे एक श्वान मुंह में कुछ दबाए हुए जाता दिखाई दिया। जब वह नजदीक आया तो उसे पता चला कि उसके मुंह में नवजात है। इस पर वह श्वान के पीछे दौड़ा तो कुछ दूरी पर श्वान नवजात को छोडकऱ भाग गया।

less than 1 minute read
Google source verification
नवजात के शव को मुंह में लिए घूम रहा था श्वान

नवजात के शव को मुंह में लिए घूम रहा था श्वान

सदर थानाक्षेत्र के गांव पुरोहितों की ढाणी में नवजात का शव मिला है। शव को श्वान मुंह में लिए घूम रहा था। गांव के एक युवक ने उसे श्वान के मुंह से छुड़वाया। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पुरोहितों की ढाणी से खाजपुर पुराना जाने वाली सडक़ के पास अपने खेत में युवक सुरेश माहिच फव्वारा लाइन बदल रहा था कि इसी दौरान सडक़ की तरफ से उसे एक श्वान मुंह में कुछ दबाए हुए जाता दिखाई दिया। जब वह नजदीक आया तो उसे पता चला कि उसके मुंह में नवजात है। इस पर वह श्वान के पीछे दौड़ा तो कुछ दूरी पर श्वान नवजात को छोडकऱ भाग गया। सुरेश ने इसकी सूचना गांव के रिछपाल बिस्सू को दी। रिछपाल ने इसकी सूचना बीट अधिकारी सुभाष बुडानियां को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची सदर पुलिस ने मृत नवजात के शव को अपने कब्जे में लिया। इस दौरान वहां पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मामले में कयास लगा रही है कि मृत होने के बाद दफनाए गए नवजात को श्वान निकालकर ले आया।

फेंका या दफनाया, पुलिस कर रही जांच

नवजात को किसी ने फेंका है या दफनाने के बाद श्वान ने निकाला है। इसकी पुलिस जांच कर रही है। बुधवार को नवजात के शव का पोस्टमार्टम कर दफनाया गया।

Story Loader