3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में अब यह बीड़ बनेगा पर्यटक स्थल, इको फ्रेंडली पार्क होगा आकर्षण का केंद्र

शहर के बगड़ रोड पर स्थित बीड़ क्षेत्र आने वाले कुछ समय में लोगों के लिए पर्यटन का केन्द्र बन जाएगा।

2 min read
Google source verification
story of jhunjhunu bagar bid develop as a mini Tourist place

राजस्थान में अब यह बीड़ बनेगा पर्यटक स्थल, इको फ्रेंडली पार्क होगा आकर्षण का केंद्र

अविनाश चतुर्वेदी,झुंझुनूं.

शहर के बगड़ रोड पर स्थित बीड़ क्षेत्र आने वाले कुछ समय में लोगों के लिए पर्यटन का केन्द्र बन जाएगा। इसके विकास के लिए वन विभाग ने राज्य सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेजा है। सरकार से मंजूरी के बाद यहां पर लोगों के लिए विशेष रुप से घूमने-फिरने के ट्रेक आदि का निर्माण कराया जाएगा। किसी समय में बीड़ क्षेत्र समाज कंटकों एवं अतिक्रमणकारियों को ठिकाना माना जाता था। लेकिन कुछ साल पहले वन विभाग ने यहां से 50 से अधिक परिवारों को यहां से हटाकर इसे अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया है। अब वन विभाग इस बीड़ क्षेत्र को एक पर्यटन के रुप में विकसित करने की तैयारी कर रहा है। इसको लेकर काम भी शुरू कर दिया है।


घना जंगल है बीड़
करीब पांच सौ बीघा क्षेत्र में पहले बीड़ क्षेत्र में घना जंगल है। वर्ष 2014 तक यहां पर अतिक्रमियों का बोलबाला था और कई लोगों ने खेतों के लिए यहां से रास्ते बना रखे थे। वन विभाग के उपवन संरक्षक आरएल मीणा ने इस बीड़ क्षेत्र को अतिक्रमियों से मुक्त कराने के लिए एक अभियान चलाया और वे इसमें काफी सफल भी हुए।


बनेगी चारदीवारी
बीड़ क्षेत्र की भूमि को सुरक्षित करने के लिए करीब 14 किलोमीटर तक इसकी चारदीवारी का निर्माण किया जाएगा। ताकि इसको कोई नुकसान ना पहुंचा सके।


परिषद खर्च करेगी राशि
मीणा ने बताया कि बीड़ के विकास के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेजा है। वहीं इसके विकास के लिए नगर परिषद की ओर से भी राशि खर्च की जाएगी। जिसका जल्द ही एमओयू भी किया जाएगा। परिषद के सहयोग से इस बीड़ का एक सुन्द्रर पय्रटन स्थल का रुप दिया जाएगा।


जंगली जानवर भी छोडऩे की योजना
बीड़ में आने वाले समय में लोगों के मनोरंजन के लिए कुछ जंगली जानवर की व्यवस्था करने की भी योजना है ताकि यहां पर पर्यटकों की आवाजाही बढ़ सके।


लोगों को घूमने के लिए होगा विकास
इस बीड़ में अलग-अलग ट्रेक बनाए जाएंगे। ताकि लोगों को घूमने-फिरने के लिए एक अच्छी जगह का निर्माण किया जा सके। साथ ही जगह-जगह पर्यटन प्वाइंट बनाकर वहां पर आने वाले पर्यटकों के बैठने के लिए बैंच आदि की व्यवस्था की जाएगी।


ईको फ्रेंडली बनेगा
नगर परिषद बीड़ के विकास के लिए करीब पचास लाख की राशि खर्च करेगी। इसके सडक़ के दोनों और फेनशिंग की जाएगी। हाईमास्क लाइट लगाई जाएगी। इसके एक ईको फ्रेंडली पार्क का निर्माण भी होगा।


इनका कहना है...
बीड़ से अतिक्रमण हटा लिया है। अब इसे पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करने की योजना तैयार की जा रही है। इसमें नगर परिषद ने सहयोग देने का वादा किया है। -आरएल मीणा, उपवन संरक्षक झुंझुनूं

वन एवं वन्य जीव संरक्षण की व्यस्था एवं लोगों के लिए पर्यटन स्थल की व्यवस्था के लिए करीब 50 लाख का बजट परिषद की ओर से खर्च किया जाएगा। -सुदेश अहलावत, सभापति नगर परिषद झुंझुनू

Story Loader