
झुंझुनूं.
सड़क सुरक्षा के दूसरे दिन फिर यहां की सड़क खून से लाल हो गई। काल बनकर आई लोक परिवहन की बस ने पिकअप जीप को टक्कर मार दी। हादसे में जीप सवार तीन जनों की मौत हो गई। दोनों वाहनों में सवार 22 जने गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से दो बच्चों समेत पांच की हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर रैफर किया गया है।
जीप में सवार लोग हरियाणा के दिनोद गांव के रहने वाले थे। वे पुत्र जन्म पर सालासर बालाजी के सवामनी कर वापस लौंट रहेथे। हादसा मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे झुंझुनूं मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर पुरा की ढाणी के पास हुआ।
पुत्र जन्म पर बोली थी सवामणी, वहीं पुत्र गंभीर
पिकअप में सवार दिनोद निवासी प्रियंका ने बताया कि उसके भाई टोनी राजपूत ने पुत्र जन्म की मन्नत मांगते हुए सवामणी बोली थी। भाई के पुत्र दीपक के जन्म पर वे सभी सालासर में सवामणी कर वापस लौट रहे थे। पिकअप में दिनोद के अलावा कादली में रहने वाले रिश्तेदार व परिजन भी शामिल थे। पिकअप में बच्चे, महिलाओं सहित 24 जने सवार थे। लोक परिवहन में भी करीब 40 से 50 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार बालक दीपक की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिसकर्मियों ने खिलाए बिस्किट
हादसे से बेखबर पिकअप में सवार मासूम अस्पताल के एक कोने में बैठे हुए थे। इस पर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने बिस्किट लाकर खिलाए। वहीं एसपी मनीष अग्रवाल भी बच्चों को देखकर भावुक हो गए। उन्होंने एएसपी नरेश कुमार मीणा को बच्चों की देखरेख के लिए पुलिस लाइन से महिला पुलिसकर्मियों को तैनात करने के निर्देश दिए।
पिलानी से जयपुर जा रही लोक परिवहन की बस ने पुरा की ढाणी के पास सामने से आ रही पिकअप जीप को टक्कर मार दी। धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस पहुंची पुलिस घायलों को इलाज के लिए बीडीके अस्पताल लेकर पहुंची। यहां चिकित्सकों ने पिकअप चालक बुहाना निवासी पवन कुमार, दिनोद निवासी रचना (20) व टींकू (25) को मृत घोषित कर दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे बिखर गए।
Published on:
24 Apr 2018 10:29 pm
बड़ी खबरें
View Allझुंझुनू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
