28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐसे होती है मशरूम की खेती, ये घर बैठे-बैठे मोटी कमाई करने का है बेहद आसान जरिया

सीकर के गांव नानी के किसान मोटाराम पिछले 25 साल से मशरूम की खेत कर रहे हैं। इस वजह से इनको मशरूम मैन के नाम से भी जाना जाता है।

3 min read
Google source verification
mushroom cultivation in hindi

सीकर के गांव नानी के किसान मोटाराम पिछले 25 साल से मशरूम की खेत कर रहे हैं। इस वजह से इनको मशरूम मैन के नाम से भी जाना जाता है।

mushroom cultivation in hindi

मोटाराम ने अपने घर पर मशरूम की नर्सरी तैयार की, जिसमें ऋषि मशरूम, पिंक मशरूम, शाजर काजू, काबुल एंजाई , ब्लैक ईयर, ओयस्टर, डीजेमोर, सिट्रो, सागर काजू सरीखी 16 किस्म की मशरूम तैयार की है।

mushroom cultivation in hindi

बिना किसी डिग्री के पांचवीं पास मोटाराम के इस कारनामे से सीकर ही नहीं बल्कि राजस्थान के कृषि अधिकारियों को अचंभे में है।

mushroom cultivation in hindi

मशरूम की खेती और उनके उत्पादों से वे हर साल औसतन आठ से 15 लाख रुपए सालाना की कमाई कर रहे हैं।

mushroom cultivation in hindi

सोलन स्थित आईसीएआर के राष्ट्रीय मशरूम अनुसंधान केन्द्र से मोटाराम ने प्रशिक्षण लिया है।

mushroom cultivation in hindi

मशरूम एक फफूंद है। इसमें पौधों के समान हरित पदार्थ नहीं पाया जाता। मशरूम मृत और सड़ रहे जैव पदार्थों पर उगते हैं। इसमें 35 तरह के प्रोटीन पाए जाते हैं। इतने प्रोटीन किसी भी सब्जी व दालों में नहीं होते।

mushroom cultivation in hindi

खास बात यह है कि इसमें बिटामिन डी भी होता है। विटामिन डी सूर्य की किरणों से प्राप्त होता है। इसके लिए वे सामान्य कमरों में पन्द्रह डिग्री तापमान को कम रखते हैं।

mushroom cultivation in hindi

मोटाराम ने 75 फीसदी गेहूं की तूड़ी और 25 प्रतिशत गेहूं के चापड़ को पानी में मिलाकर गीला किया। इसके बाद 80 डिग्री सेल्सियस तक गर्म किया। सोलन और सोनीपत से स्पार्म (बीज) लोकर पांच किलो के पिण्ड बनाकर मिला दिया।

mushroom cultivation in hindi

पिण्ड को पॉलीथिन की थैली में पैक कर दिया। 15 दिन तक 20 डिग्री सेल्सियस तापमान में रखा। पिण्ड सूखने के बाद पॉलीथिन हटा दी और बीस दिन बाद मशरूम का उत्पादन शुरू हो गया।