3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हथियारों के दम पर डंपर लूटने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

crime news : 27 फरवरी को परिवादी राजवीर सैनी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि रात्रि में वह तथा दिनेश डंपर को भरकर माइन्स से क्रेशर पर जा रहे थे। रास्ते में लोढा की ढाणी के पास चौराहे पर पहुंचे तो वहां पहले से खड़ी सफेद रंग की एक जीप में से 2 लोग उतर कर आए तथा डंपर में जबरदस्ती घुस गए। उन दोनों को मारपीट कर गाड़ी में डाल दिया तथा डंपर छीन कर भाग गए

less than 1 minute read
Google source verification
हथियारों के दम पर डंपर लूटने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

हथियारों के दम पर डंपर लूटने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

खेतड़ी पुलिस ने दो माह पूर्व हथियारों के दम पर डंपर चालक व उसके साथी को बंधक बनाकर डंपर लूट कर ले जाने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी बनवारी लाल ने बताया कि 27 फरवरी को परिवादी राजवीर सैनी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि रात्रि में वह तथा दिनेश डंपर को भरकर माइन्स से क्रेशर पर जा रहे थे। रास्ते में लोढा की ढाणी के पास चौराहे पर पहुंचे तो वहां पहले से खड़ी सफेद रंग की एक जीप में से 2 लोग उतर कर आए तथा डंपर में जबरदस्ती घुस गए। उन दोनों को मारपीट कर गाड़ी में डाल दिया तथा डंपर छीन कर भाग गए। इसके बाद उन दोनों को नाई की ढाणी सिहोड के पास पटक कर चले गए। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। टीम ने घटनास्थल लालोढा से लेकर थाना क्षेत्र में बाहर जाने तक के 75 सीसीटीवी फुटेज व टोल नाका पर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर घटना में काम में लिए गए वाहन व डंपर के फुटेज चिन्हित किए तथा इस मामले में वांछित आरोपियों धानोता (भरतपुर ) निवासी शौकत खान व मौसमपुर (अलवर) निवासी गोपीचंद को नीमकाथाना जेल से प्रोडक्शन वारंट से गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों ने राजस्थान में कई इलाकों पाटन, श्रीमाधोपुर, प्रागपुरा व विराटनगर में डंपर लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। यह थे टीम में शामिल-आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाधिकारी बनवारीलाल के नेतृत्व में कांस्टेबल महावीर, बलवीर, मयंक व राजवीर शामिल थे।

Story Loader