3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झुंझुनू

सिर पर पानी की बोतल,मटका और फुटबॉल…देखें वीडियो

रिटायर्ड सूबेदार आजाद सिंह ने अलग अंदाज में योगाभ्यास करते हुए सिर पर पानी की बोतल, पानी की बोतल के ऊपर मटका और उसके ऊपर फुटबॉल रखकर योगाभ्यास किया।

Google source verification

झुंझुनूं. जल संरक्षण और भूजलकी फिजूलखर्ची को लेकर आमजन को जागरूक कर रहे रिटायर्ड सूबेदार आजाद सिंह ने नवमें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अनूठे तरीके से योग कर आमजन को जल संरक्षण करने का संदेश दिया। रिटायर्ड सूबेदार आजाद सिंह ने अलग अंदाज में योगाभ्यास करते हुए सिर पर पानी की बोतल, पानी की बोतल के ऊपर मटका और उसके ऊपर फुटबॉल रखकर योगाभ्यास किया। रिटायर्ड सूबेदार आजाद सिंह ने बताया कि जल संरक्षण को लेकर रोजाना साइकिल के माध्यम से आमजन को संदेश देते हैं ।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अनोखे तरीके से आमजन को संदेश देने के लिए पानी की बोतल मटके के साथ योगाभ्यास किया ताकि लोग गिरते जल स्तर की स्थिति को समझे और जल का संरक्षण करें ।इसी को लेकर योग के दौरान पानी की बोतल ओर मटके को सिर पर रखकर योग किया। रिटायर्ड सूबेदार आजाद सिंह के इस योग को देखकर हर कोई आश्चर्य कर रहा है।