24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शराब छुड़ाना परिजनों को पड़ा महंगा ,युवक की हुई ऐसी दर्दनाक मौत

चिकित्सक द्वारा इंजेक्सन लगाने पर उसकी तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर उसे झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल रैफर कर दिया। जहां बीडीके अस्पताल के चिकित्सक
less than 1 minute read
Google source verification
jhunjhunu news

मण्ड्रेला. कस्बे के एक निजी क्लीनिक पर एक युवक के परिजनों को उस वक्त महंगा पड़ गया। जब उसके शराब छुड़़ाने के लिए लगाए इंजेक्शन से उसकी मौत हो गई। थानाधिकारी बजरंगलाल मीणा ने बताया कि गांव डाबड़ी बलौदा निवासी सुभाषचंद्र बलौदा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि वह अपने परिजनों सहित अपने पुत्र राजीव बलौदा (19) को शराब छुड़वाने एक निजी क्लीनिक पर लाए थे।

चिकित्सक द्वारा इंजेक्सन लगाने पर उसकी तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर उसे झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल रैफर कर दिया। जहां बीडीके अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसी दौरान सिंघाना बाइपास सर्किल से युवक लापता होने की खबर ने सबको चौंका दिया । खेतड़ी नगर के सिंघाना बाइपास सर्किल पर से एक सप्ताह पहले एक युवक लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि सिंघाना निवासी अशोक सैनी ने रिपोर्ट दी कि उसका भाई सुनील (28 ) 20 दिसम्बर से लापता हो गया।

रिपोर्ट में बताया कि उसके भाई सुनील ने सिंघाना सर्किल पर सब्जी की दुकान कर रखी है। जो 20 दिसम्बर से लापता चल रहा है। रिश्तेदारियों व अन्य जगह तलाश किया, लेकिन नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग