
छेड़छाड़ के मामलें में शांति बाल आश्रम का संचालक गिरफ्तार
जींद। शांति बाल आश्रम में रहने वाली बालिका की शिकायत पर आश्रम के संचालक दिनेश गांव पड़ाना निवासी को पुलिस ने गोहाना बाई पास से गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
महिला थाना प्रभारी कमलेश देवी ने बताया कि 17 अगस्त को शांति बाल आश्रम की एक बालिका ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई की आश्रम संचालक दिनेश ने उसके साथ छेड़छाड़ की मारपीट की तथा आश्रम में उसे भूखा रखा व जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने बालिका की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाही के तहत आरोपी को शुक्रवार गोहाना रोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस नेआरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
गड्डों मे तबदील हुई सडक
जींद। जींद-कैथल एवं असंध रोड़ पर स्थित नगूरां गांव के लोगों ने शनिवार सुबह लगभग 33 के.वी. पावर हाऊस के सामने सड़क पर जाम लगाकर आवागमन बाधित कर दिया। इस दौरान उन्होने प्रशासन एवं सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए जींद कैथल मार्ग की बदहाल स्थिति से निजात दिलाने की मांग की। लगभग 2 घंटे तक वाहन चालकों को जाम की स्थिति का सामना करने को बाध्य होना पडा।
आखिरकार जाम लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अलेवा थाना प्रभारी हरिओम व डी.एस.पी. परमजीत समौता ने लोगों को सड़क मार्ग से हटाने के प्रयास किए। इसी दौरान नरवाना से मौके पर पहुंचे लोक निर्माण विभाग एंड बी.आर. के एक्सईएन सुल्तान सिंह व जींद से तहसीलदार प्रवीन ने गड्डों मे तब्दील हुई सड़क की सुध लेने एवं पानी की निकासी के लिए व्यवस्था करने के आश्वासन के बाद ही लोग जाम खोलने पर सहमत हुए।
गड्डों मे पूरी तरह से तब्दील हो चुकी है सड़क-
नगूरां गांव मे मेन बस स्टैंड से मिनी बस अड्डे को जाने वाली सड़क की स्थिति बद से बदतर बनी हुई है। आलम यह है कि सड़क पूरी तरह से गड्डो मे तबदील हो चुकी है। बरसाती पानी जमा हो जाने से यहां से निकलना लोगों के लिए परेशानी का सबब बन चुका है। बाईपास होने की वजह से अक्सर बस एवं अन्य वाहन चालक इस रास्ते से बेशक कन्नी काट लेते हैं लेकिन यहां के मूल निवासियों के लिए शायद ऐसा करना मुमकिन नही है। समस्या से परेशान होकर ग्रामीणों ने पहले ही पंचायत को सडक जाम करने के लिए आगाह कर दिया था।
Published on:
18 Aug 2018 09:36 pm
बड़ी खबरें
View Allजींद
हरियाणा
ट्रेंडिंग
