जुलाना से जीतने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट ने कहा कि मुझे अच्छा महसूस हो रहा है। इससे पहले विनेश फोगाट ने कहा यह जीत हर उस लड़की और महिला की लड़ाई है, जो संघर्ष के रास्ते को चुनती है। देश ने मुझे जो प्यार और समर्थन दिया है, उसे मैं हमेशा बनाए रखूंगी। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी।