18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / Rahul Gandhi Vote Chori: विदेश में राहुल का ‘वोट चोरी’ वार, उधर आयोग के रिकॉर्ड में 200 सीटों पर आखिरी घंटे का हिसाब गायब

Rahul Gandhi Vote Chori: विदेश में राहुल का ‘वोट चोरी’ वार, उधर आयोग के रिकॉर्ड में 200 सीटों पर आखिरी घंटे का हिसाब गायब

Election Commission of India: विदेश की धरती से उठे आरोप और देश के भीतर मिले दस्तावेज, दोनों एक ही सवाल की तरफ इशारा कर रहे हैं। मतदान के आखिरी घंटे में आखिर हुआ क्या था, और एक बूथ पर 15 सेकंड में वोट कैसे पड़ा?
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Manoj Vashisth

•

Updated: 18 Nov 2026, 12:59 PM IST

Collective Election Audit

Collective Election Audit: राहुल के दावे और आयोग का 'अंधा' घंटा: 200 सीटों पर 5 बजे के बाद का डेटा ही नहीं (फोटो सोर्स: ANI)

Rahul Gandhi Columbia University: भारतीय चुनावों की साख पर बहस एक बार फिर तेज हो गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में छात्रों और शिक्षकों से संवाद के दौरान दावा किया कि उनके पास चुनावों में गड़बड़ी और 'वोट चोरी' के सबूत हैं। उनके मुताबिक देश में 14 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे गए। चुनावी खर्च पर उन्होंने कहा कि पहले की तुलना में अब 20 से 50 गुना तक पैसा बहाया जा रहा है और "हम जानते हैं कि यह पैसा कहां से आ रहा है।" उन्होंने यह भी माना कि शुरुआती पांच साल तो वे इस खर्च को देखकर सदमे में ही रहे।

Collective Election Audit: 530 सीटों के रिकॉर्ड की जांच में 200 सीटों पर बड़ी कमी

लेकिन इसी बीच द रिपोर्टर्स कलेक्टिव की 'इलेक्शन ऑडिट' सीरीज का दूसरा भाग सामने आया, जिसने बहस को दस्तावेजी आधार दे दिया। चुनाव आयोग की पहचान निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने वाली संस्था की है, लेकिन ताजा जांच ने उसकी निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। रिपोर्ट के दूसरे भाग के मुताबिक, 2024 में महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की जिन 530 सीटों के रिकॉर्ड देखे गए, उनमें से 200 पर शाम 5 बजे के बाद डाले गए वोटों की गिनती दर्ज ही नहीं की गई।

ECI 2024 Election Records: 4,212 दस्तावेजों की डिजिटल जांच

कलेक्टिव ने 4,212 दस्तावेजों की डिजिटल रूप से जांच की । यह पहली बार है जब आयोग के बाहर किसी ने इतने बड़े पैमाने पर ये आंतरिक रिकॉर्ड देखे हैं। इनमें 467 विधानसभा और 63 लोकसभा क्षेत्र शामिल थे। जम्मू-कश्मीर की देवसर सीट की रिपोर्ट नहीं मिल सकी।

हर दो घंटे में होना चाहिए मतदान का मिलान

नियम के मुताबिक हर दो घंटे में पीठासीन अधिकारी ईवीएम का 'टोटल' बटन दबाकर दर्ज वोट देखते हैं और उसे फॉर्म 17A यानी वोटर रजिस्टर में दर्ज मतदाताओं की संख्या से मिलाते हैं। दोनों आंकड़े बराबर होने चाहिए। इसे ही मौके पर होने वाला ऑडिट माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार आखिरी घंटों में कई दलों के एजेंट बूथ छोड़ चुके होते हैं, इसलिए फर्जी वोटिंग का जोखिम बढ़ जाता है।

Maharashtra Election Turnout 2024: कोप्री-पाचपाखाड़ी सीट पर आखिरी घंटे में पड़े 89,878 वोट

सबसे दिलचस्प मिसाल महाराष्ट्र की कोप्री-पाचपाखाड़ी सीट है, जहां उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना (यूबीटी) के केदार दिघे को 1.20 लाख वोटों से हराया। यहां 5 बजे तक 1.13 लाख वोट पड़े थे, जबकि दिन के अंत तक कुल 2.03 लाख। यानी सिर्फ 366 बूथों पर आखिरी घंटे में 89,878 वोट पड़े। औसतन हर बूथ पर प्रति मिनट चार वोट। रिपोर्ट के मुताबिक इसका मतलब एक मतदाता को पहचान जांच, हस्ताक्षर, स्याही और वोट, सब कुछ महज़ 15 सेकंड में निपटाना पड़ता।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा सीटों पर रिकॉर्ड गायब

राज्यवार तस्वीर भी चिंताजनक है। महाराष्ट्र की 114 विधानसभा सीटों पर रिकॉर्ड गायब मिला। जम्मू-कश्मीर की 90 में से 44 और हरियाणा की 90 में से 22 सीटों पर भी यही हाल रहा। लोकसभा में महाराष्ट्र की 48 में से 18, हरियाणा की 10 में से 1 और जम्मू-कश्मीर की 5 में से 1 सीट पर आखिरी घंटे का आंकड़ा नहीं मिला।

23 सीटों पर कतार में खड़े मतदाताओं की पर्चियों का भी हिसाब नहीं

रिपोर्ट के अनुसार, मामला यहीं नहीं रुकता। 23 सीटों पर उन पर्चियों की संख्या भी दर्ज नहीं थी, जो 6 बजे कतार में खड़े मतदाताओं को दी जाती हैं। इन्हीं पर्चियों के सहारे तय होता है कि बंद होने के बाद कौन वोट डाल सकता है। गिनती न हो तो पता नहीं चलता कि किसी ने नियम तोड़कर वोट डाला या नहीं।

'वोट चोरी' पर विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

1 नवंबर 2026 को रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में खड़गे ने आरोप लगाया था कि केंद्र समेत कई भाजपा सरकारें "चुराए हुए" जनादेश पर बनी हैं और लोकतंत्र बचाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को सत्ता से हटाना ज़रूरी है। उन्होंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचाने का भी आरोप लगाया।
मल्लिकार्जुन खड़गे (कांग्रेस अध्यक्ष)

दिसंबर 2025 की "वोट चोर, गद्दी छोड़" रैली में प्रियंका ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया का हर चरण संदेह पैदा करता है और मुख्य चुनाव आयुक्त व दोनों आयुक्तों को बताना होगा कि उन्होंने मतदाताओं के अधिकार छीनने की साज़िश कैसे की। बिहार में महिलाओं को आचार संहिता के दौरान 10,000 रुपये दिए जाने का ज़िक्र करते हुए उन्होंने पूछा कि यह वोट चोरी नहीं तो क्या है। सितंबर 2026 में उन्होंने मतदाता सूची से छेड़छाड़ और नाम हटाने का दोषी पाए जाने पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आपराधिक मुकदमे की मांग की।
प्रियंका गांधी वाड्रा (कांग्रेस सांसद)