कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। लश्कर का आखिरी सक्रिय स्थानीय कमांडर आतंकी लतीफ भट मुठभेड़ में मारा गया है। भारतीय सेना, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में आतंकी की गोली लगकर मौत हुई। एनकाउंटर से पहले सुरक्षा अधिकारियों ने उसे सरेंडर करने को कहा था, लेकिन उसने इनकार करते हुए गोलीबारी की। जवाबी फायरिंग में आतंकी मारा गया। लतीफ भट सुरक्षा बलों से बचने के लिए एक मस्जिद में छिप गया था। लतीफ कश्मीर घाटी में लश्कर-ए-तैयबा का आखिरी ज्ञात सक्रिय स्थानीय आतंकी था।