18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

AIIMS Recruitment, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में प्रोफेसर के 121 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

AIIMS Recruitment 2018, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( AIIMS ) जोधपुर, राजस्थान ने प्रोफेसर के 121 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए

2 min read
Google source verification

image

Yuvraj Singh Jadon

Feb 14, 2018

aiims jodhpur

AIIMS Recruitment 2018, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( AIIMS ) जोधपुर , राजस्थान ने प्रोफेसर के 121 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 28 फरवरी 2018 तक इन पदों के लिए आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( AIIMS ) जोधपुर में रिक्त पदों का विवरणः
रिक्त पदों की संख्या - 121 पद
रिक्त पदों का नाम
प्रोफेसर , पद : 28 अनारक्षित : 14
एडिशनल प्रोफेसर , पद : 24 अनारक्षित : 12
एसोसिएट प्रोफेसर , पद : 45 अनारक्षित : 20
असिस्टेंट प्रोफेसर, पद : 24 अनारक्षित : 07

योग्यता : उम्मीदवार के पास एमबीबीएस डिग्री / पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री / डिप्लोमा के साथ एक से 14 साल का अनुभव हो अथवा इसके समकक्ष डिग्री होना अनिवार्य है।
आयु सीमा - प्रोफेसर और एडिशनल प्रोफसर के पद के लिए उम्मीदवार की आयु 28-02-2018 के अनुसार 58 हो, वहीं एसोसिएट प्रोफसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया : शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू में प्रदर्शन के अनुसार उम्मीदवार का चयन होगा।
वेतनमान :
प्रोफेसर- 37,400-67,000 रुपये एवं 10,500 रुपये ग्रेड पे।
एडिशनल प्रोफेसर - 37,400-67,000 रुपये एवं 9,500 रुपये ग्रेड पे।
एसोसिएट प्रोफेसर- 37,400-67,000 रुपये एवं 9,000 रुपये ग्रेड पे।
असिस्टेंट प्रोफेसर - 15,600-39,100 रुपये एवं 8,000 रुपये ग्रेड पे ।

आवेदन शुल्क - सामान्य वर्ग और ओबीसी वर्ग के लिए 3,000रुपये। वहीं एससी/ एसटी के लिए 1,000 रुपये होगी।
आवेदन करने की अंतिम तिथि : 28-02-2018 को शाम 05:00 बजे तक
आवेदन प्रक्रिया
- ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले एम्स जोधपुर की वेबसाइट (www.aiimsjodhpur.edu.in) लॉगइन करें।
- फिर होमपेज पर ‘रिक्वायरमेंट नोटिस ’ पर क्लिक करें। ऐसा करने से नया वेब पेज खुल जाएगा। RECRUITMENT OF FACULTY POSTS (GROUP ‘A’) IN VARIOUS DEPARTMENTS OF AIIMS JODHPUR ON DIRECT RECRUITMENT / DEPUTATION BASIS.लिंक दिखाई देगा।
- इस लिंक के आगे नए व पुराने विज्ञापन और रजिस्ट्रेशन के लिंक दिए गए हैं। इन पर क्लिक करने पर पद से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा निर्देश डाउनलोड हो जाएंगे। उन्हें ध्यान पूर्वक पढ़ लें।
- इसके बाद अप्लाई नाउ के ऑप्शन पर जाकर क्लिक करें। इस पर जाकर न्यू रजिस्ट्रेशन कराएं।
- इसके साथ ही ईमेल पर लॉगइन आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा। अब इस लॉगइन और पासवर्ड को लेकर लॉगइन करें।
- अब स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म नजर आएगा। यहां छह भागों में अपना ब्योरा दर्ज करना होगा। सबसे पहले जिस विभाग और पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसे दर्ज करें।
- इसके बाद अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव से जुड़ी जानकारियां जानकारियां दर्ज कर दें। 'सेव एंड नेक्स्ट' बटन पर क्लिक कर दें।
- सबसे अंत में आवेदन शुल्क को ऑनलाइन जमा कराएं। साथ ही अपनी फोटोग्राफ और सिग्नेचर की स्कैन कॉपी अपलोड कर दें। फोटो और सिग्नेचर फाइल जेपीजी फॉर्मेट में होने चाहिए।
- फोटो का आकार 100 केबी से अधिक नहीं होना चाहिए। वहीं सिग्नेचर फाइल का आकार 80 केबी से अधिक नहीं होना चाहिए।
- फिर 'पेज प्रीव्यू' से फॉर्म में दर्ज जानकारियों की एक बार जांच कर लें। अंत में प्रिंट बटन पर क्लिक कर जमा हुए फॉर्म का प्रिंटआउट प्राप्त कर लें।