11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

असिस्टेंट प्रोफेसर के पदाें पर निकली वैकेंसी, मिलेगी 1 लाख रूपए सैलरी, करें आवेदन

Aiims rishikesh Assistant professor recruitment 2018, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 24 रिक्त पदों पर भर्ती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 21 Jun 2018, 2:11 PM IST

Aiims rishikesh Assistant professor

असिस्टेंट प्रोफेसर के पदाें पर निकली वैकेंसी, मिलेगी 1 लाख रूपए सैलरी, करें आवेदन

aiims rishikesh assistant professor recruitment 2018, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 24 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इन पदाें के लिए 26 व 27 जून 2018 को आयोजित होने वाले वाॅक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( AIIMS ), ऋषिकेश में रिक्त पदाें का विवरणः

सहायक प्रोफेसर ( Assistant Professor ) - 24 पद

वेतनमान:

सहायक प्रोफेसर- रु. 1,00,000/- प्रतिमाह

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( AIIMS ), ऋषिकेश में रिक्त पदाें पर आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यताः
For Medical Candidates:

भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम 1956 की तीसरी अनुसूची के अनुसूची I और II या भाग II में सम्मिलित चिकित्सा योग्यता. पीजी डिग्री यानि एमडी / एमएस. चिकित्सा योग्यता के बाद मान्यता प्राप्त संस्थान में तीन साल तक टीचिंग या रिसर्च अनुभव।

याेग्यता संबंधी आैर अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।


आयु सीमाः संस्थान के नियमानुसार निर्धारित की जाएगी।

आवेदन प्रक्रियाः

इच्छुक व योग्य उम्मीदवार walk-in-interview के लिए Committee Room adjacent to Office of Director, AIIMS New Delhi के पते पर 26 व 27 जून 2018 काे सुबह 9 बजे से 10 बजे तक रिपाेर्ट कर सकते हैं।

Aiims rishikesh Assistant professor recruitment notification 2018:

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश में असिस्टेंट प्रोफेसर के 24 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( AIIMS ) , ऋषिकेश का परिचयः

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश, प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पीएमएसएसवाई) के छत्राधीन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्थापित 6 शीर्ष स्वास्थ्य देखभाल संस्थानों में से एक है। देश में गुणवत्ता त्रिस्तरीय स्वास्थ्य देखभाल में क्षेत्रीय असन्तुलन को ठीक करने तथा स्नातक तथा स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा तथा प्रशिक्षण में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अधीन देश के सेवाविहीन क्षेत्रों में 6 नये अ.भा.आ.सं. स्थापित करने की योजना बनाई गई। ये संस्थान प्रथम अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली की तरह संसद के अधिनियम के द्वारा स्थापित किये गये है जो चिकित्सा की सभी शाखाओं तथा सम्बंधित क्षेत्रों में पूर्वस्नातक तथा स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा दे सके।