
APPSC Junior Engineer (Civil) Recruitment 2020 (अरुणाचल प्रदेश PSC जूनियर इंजीनियर भर्ती 2020): सरकारी वैकेंसी की राह देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) ने जूनियर इंजीनियर पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 15 अप्रैल 2020 तक अप्लाई कर सकते हैं।
अरुणाचल प्रदेश PSC भर्ती 2020, के तहत जूनियर सिविल इंजीनियर के 63 पदों को भरा जाना है। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट appsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 160 आवेदन शुल्क देना होगा और APST वर्ग के उम्मीदवारों 100 देना होगा।
आयु सीमा
अरुणाचल प्रदेश PSC जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना में आयु सीमा 21 से 32 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंडों के मुताबिक छूट मिलेगी।
इस भर्ती के लिए सिविल इंजीनियरिंग/एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में या सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन/डिप्लोमा की डिग्री हासिल कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
Published on:
31 Mar 2020 02:53 pm
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
