
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवकों के लिए खुशखबरी है। दो सरकारी एजेंसियां 502 पदों के लिए भर्तियां निकालने वाली हैं। हालांकि, ये भर्तियां छत्तीसगढ़ में निकलेंगी। एजेंसियां कुछ ही दिनों में विभिन्न पदों के लिए भर्तियों का विज्ञापन निकालने वाली हैं। इससे, सरकारी नौकरी की आस लगाए बैठे प्रदेश के हजारों युवकों का इंतजार खत्म हेगा। जिन विभागों में भर्तियां निकाली जाएंगी, वे हैं गृह, खनिज, खेल एवं युवा कल्याण, राज्य लोक सेवा आयोग, राज्य अभियांत्रिकी सेवा, राज्य सेवा और मेडिकल कॉलेज विभाग।
Published on:
30 Jun 2018 01:11 pm
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
