
सरकारी नाैकरी - टीजीटी आैर पीजीटी के 191 पदों पर निकली वैकेंसी, करें आवेदन
दादर एवं नागर हवेली, प्रशासन ने टीजीटी एवं पीजीटी के 191 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के तहत 2 सितंबर 2018 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं। आवेदन अाैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।
दादर एवं नागर हवेली, प्रशासन के अंतर्गत रिक्त पदाें का विवरणः
पीजीटी- 61 पद
दादर एवं नागर हवेली, प्रशासन के अंतर्गत TGT, PGT के रिक्त पदाें पर आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता:
टीजीटी- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए।
पीजीटी- एमए/एमएससी/एमकॉम या मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से समकक्ष योग्यता एवं टीचिंग एजुकेशन में डिग्री. एमए/एमएससी/एमकॉम या समकक्ष डिग्री एवं एमएड के साथ 3 वर्षो तक टीचिंग का अनुभव या बीएड डिग्री के साथ हाई स्कूल में 5 वर्षों तक टीचिंग का अनुभव होना आवश्यक है।
आयु सीमा:
21 से 35 वर्ष (आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों की आयु सीमा में नियमानुसार छूट दिया जायेगा)
आवेदन शुल्क:
1000 रुपया
दादर एवं नागर हवेली, प्रशासन के अंतर्गत TGT, PGT के रिक्त पदाें पर आवेदन कैसे करें:
इच्छुक उम्मीदवार 2 सितंबर 2018 तक या इससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार अधिक जानकारी नीचे दिए लिंक से प्राप्त कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन की अंतिम तिथि- 2 सितंबर 2018
दादर एवं नागर हवेली, प्रशासन में टीजीटी एवं पीजीटी के 191 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।
दादरा और नगर हवेली का परिचयः
दादरा और नगर हवेली (गुजराती: દાદરા અને નગર હવેલી, मराठी: दादरा आणि नगर हवेली, पुर्तगाली : Dadrá e Nagar Aveli) भारत का एक केंद्रशासित प्रदेश हैं। यह दक्षिणी भारत में महाराष्ट्र और गुजरात के बीच स्तिथ है, हालाँकि दादरा, जो कि इस प्रदेश कि एक तालुका है, कुछ किलोमीटर दूर गुजरात में स्तिथ एक विदेशी अन्तः क्षेत्र है। सिलवासा इस प्रदेश की राजधानी है। यह क्षेत्र दमन से 10 से 30 किलोमीटर दूर है।
Published on:
29 Aug 2018, 1:29 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.