जॉब्स

Govt Job: विधानसभा में निकली कई पदों पर सरकारी भर्ती, सैलरी 62 हजार तक

govt job in vidhan sabha secretariat- मध्यप्रदेश विधानसभा सेक्रेटेरिएट में निकली कई पदों पर भर्ती...।

2 min read
Jun 19, 2023
मध्यप्रदेश विधानसभा

मध्यप्रदेश के विधानसभा में कई पदों पर सरकारी भर्ती निकाली गई है। यह पद विधानसभा सचिवालय में भरे जा रहे हैं। इसमें सिक्योरिटी गार्ड, लिफ्टमैन, वाहन चालक, टेलीफोन अटेंडेंट सहित कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों 8वीं और 12वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं। वेतन भी वेतनमान अधिकतम 62 हजार रुपए तक मिलेगा।

मध्यप्रदेश विधानसभा के सचिवालय में कई पदों पर भर्ती निकली है। यह सभी पद भोपाल स्थित विधानसभा सचिवालय के लिए हैं। सरकारी नौकरी के इच्छुक विधानसभा सचिवालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी हासिल कर सकते हैं।

यह है अंतिम तारीख

आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन होगी। 15 जून 2023 से इसके लिए आवेदन का सिलसिला शुरू ह हो गया है। आवेदन की अंतिम तिति 3 जुलाई 2023 रखी गई है। विधानसभा की वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देखा जा सकता है।

यह है शैक्षणिक योग्यता

0- विधानसभा सचिवालय के 6 पदों पर सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती की जा रही है। इस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 10+2 पास होना चाहिए।

0- लिफ्टमैन के पद के लिए भी उम्मीदवारों को 12वीं पास होना चाहिए। इस पद के लिए कैंडिडेट्स को घरेलू वायरमैन का लिइसेंस अथवा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से वायरिंग में प्रशिक्षित होना चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी को छह माह का अनुभव भी होना चाहिए।

0- ड्राइवर के पद के लिए उम्मीदवार को कम से कम 8वीं पास होना चाहिए। चार पहिया वाहन चलाने का लाइसेंस भी होना चाहिए।

0- आवेदन से पहले अभ्यर्थी को विधानसभा सचिवालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख लेना चाहिए। सभी पदों के लिए जो योग्यता मांगी गई है, वही व्यक्ति आवेदन करें।

यह भी पढ़ेंः

Updated on:
19 Jun 2023 12:19 pm
Published on:
19 Jun 2023 12:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर