29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

HPSC ने निकाली 10 पदों के लिए भर्ती, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने विभिन्न विभागों के लिए जिला न्यायवादी (ग्रुप ए), लेखापरीक्षक अधिकारी सहकारी समिति (गु्रप बी), सहायक निदेशक (पुरालेख) ग्रुप बी....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Jameel Ahmed Khan

•

Updated: 1 Aug 2018, 3:02 PM IST

HPSC Recruitment 2018

HPSC

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने विभिन्न विभागों के लिए जिला न्यायवादी (ग्रुप ए), लेखापरीक्षक अधिकारी सहकारी समिति (गु्रप बी), सहायक निदेशक (पुरालेख) ग्रुप बी और चुनाव तहसीलदार (क्लास-२) के 10पदों के लिए आवेदन मंगवाए हैं। ये नियुक्तियां अस्थाई तौर पर होंगी। इच्छुक उम्मीदवार एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www. HPSC .gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार, आवेदन की प्रक्रिया 31 जुलाई, 2018 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 31 अगस्त, 2018 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क

सामान्य श्रेणी : 500 रुपए

हरियाणा के एससी/बीसी/ईएसएम : 125 रुपए

हरियाणा के दिव्यांग (करीब 40 प्रतिशत अशक्ता) : नि:शुल्क

hpsc recruitment 2018 : रिक्ति विवरण

कुल पद : 10

-जिला न्यायवादी (ग्रुप ए) : 3

-लेखापरीक्षक अधिकारी सहकारी समिति (गु्रप बी) : 4

-सहायक निदेशक (पुरालेख) ग्रुप बी : 2

-चुनाव तहसीलदार (क्लास-2) : 1

पात्रता मापदंड

-जिला न्यायवादी : उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से विधि डिग्री हासिल की हो।

-लेखापरीक्षक अधिकारी सहकारी समिति : आवेदक के पास द्वितीय श्रेणी या उससे ऊपर में वाणिज्य में स्नातकोत्तर की डिग्री हो। उम्मीदवार के पास अगर सहकारिता में डिप्लोमा भी है तो ऐसे उम्मीदवारों को वरियता दी जाएगी।


यह भी पढ़ें : सीधी भर्ती : सचिवों के पद के लिए 1 लाख आवेदन की उम्मीद थी, आए महज 4 हजार


-सहायक निदेशक (पुरालेख) : उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से द्वितीय श्रेणी में एमए (इतिहास) की डिग्री हासिल की हो। साथ ही उनके पास अभिलेखागार (देखरेख) में डिप्लोमा भी हो।

यह भी पढ़ें : फौज में भर्ती होना चाहते हैं, तो आपके लिए है यह खबर


-चुनाव तहसीलदार : उम्मीदवार मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक या समकक्ष होना चाहिए।

आवेदकों को सलाह दी जाती है कि सभी पदों के लिए अपनी पात्रता, आयु सीमा और वेतन मान जानने के लिए आधिकारिक विज्ञापन का अच्छे से अध्ययन कर लें।

यह भी पढ़ें : TN Teachers Recruitment Board ने 186 पदों के लिए निकाली वेकेंसी, जल्दी करें आवेदन

आधिकारिक विज्ञापन
http://hpsc.gov.in/Instructions/2018/Instructions_2_2018.pdf

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।