2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Allahabad HC Recruitment 2021: इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिव्यू ऑफिसर के पदों पर वैकेंसी, आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक

Allahabad HC Recruitment 2021: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रिव्यू ऑफिसर (हिंदी और उर्दू) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 29 Oct 2021, 8:51 PM IST

Allahabad HC Recruitment 2021

Allahabad HC Recruitment 2021

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट दे रहा है शानदार मौका। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिव्यू ऑफिसर (हिंदी और उर्दू) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके तहत कुल 29 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 नवंबर है। इन पदो पर आवदेन की प्रक्रिया 22 अक्टूबर 2021 से शुरू हो गई है।

वैकेंसी डिटेल्स

इलाहाबाद हाईकोर्ट में होने वाली भर्ती नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा की जाएगी। इसके लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार रिव्यू ऑफिसर के पद पर कुल 27 सीटें तय की गई है। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए 17 सीटें, ओबीसी के लिए 07 और एससी के लिए 6 सीटें तय हुई है।

योग्यता और आयु सीमा

रिव्यू ऑफिसर (हिंदी) के पदो पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास इंटर और स्नातक दोनों में हिंदी और अंग्रेजी, कंप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है इसके अलावा, 25 शब्द प्रति मिनट की अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड, डाटा एंट्री आना आवश्यक है। वहीं रिव्यू ऑफिसर (उर्दू) के पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से अरबी साहित्य, फारसी साहित्य या उर्दू साहित्य में डिग्री होना आवश्यक है। इसके साथ ही कंप्यूटर का ज्ञान, 25 शब्द प्रति मिनट की अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड, डाटा एंट्री आदि की जानकारी होनी चाहिए।