
Exim Bank Recruitment 2020: इंडिया एग्जिम बैंक ने विभिन्न विभागों में मैनेजमेंट ट्रेनी के रिक्त पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। बैंक द्वारा आधिकारिक वेबसाइट, eximbankindia.in पर जारी अधिसूचना के अनुसार फाइनेंस, लॉ, लोन आदि विभागों में वांछित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। उम्मीदवार इन पदों के लिए बैंक की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2020 निर्धारित की गई है।
पात्रता
एमबीए या पीजीडीबीए या सीए या एलएलबी या पीजी (इकनॉमिक्स) या बीई/बीटेक या एमसीए न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। विज्ञापन के अनुसार पत्राचार या पार्ट-टाइम मोड से डिग्री प्राप्त उम्मीदवार आवेदन के पात्र नहीं हैं। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों की आयु 1 दिसंबर 2020 को 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अन्य पिछड़े वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 28 वर्ष और एससी/एसटी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 30 वर्ष है।
वेतनमान
निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान 40 हजार रुपये प्रतिमाह का स्टाइपेंड दिया जाएगा। अवधि पूरी होने के बाद मैनेजमेंट ट्रेनी को जूनियर मैनेजमेंट (जेएम) ग्रेड/स्केल 1 के अनुसार डिप्टी मैनेजर के तौर पर नियुक्ति दी जाएगी। डिप्टी मैनेजर के लिए निर्धारित सीटीसी 17 लाख रुपये सालाना निर्धारित है।
असिस्टेंट मैनेजर के 341 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी, आवेदन प्रक्रिया 9 दिसंबर से शुरू
[typography_font:14pt;" >Read More: असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर निकली भर्ती, यहां से करें अप्लाई
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों को एग्जिम बैंक द्वारा पर्सनल इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। अंतिम रूप चयनित उम्मीदवारों को बैंक को कम से कम दो वर्ष तक कार्य करने के लिए तीन लाख का बाँड भरना होगा।
Updated on:
9 Dec 2020, 10:27 PM IST
Published on:
9 Dec 2020, 10:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.